Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त गणेश बिरूआ (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा डाइगर चाकू बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी के पास से आसमानी रंग का रियलमी कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादी राम बिरूआ (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय जोगेन बिरूआ, निवासी राम जनम नगर, रोड नंबर-01, थाना कदमा, जिला पूर्वी सिंहभूम के लिखित आवेदन के आधार पर कदमा थाना कांड संख्या-118/26, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में राम जनम नगर, रोड नंबर-08, हरि मंदिर के समीप निवासी गणेश बिरूआ को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।


