Jamshedpur. जमशेदपुर में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम), पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने रविवार को साकची गोलचक्कर पर छात्रों के साथ मिलकर पुतला दहन किया। इस दौरान जेएलकेएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष तपन महतो ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता हुई है, तो इसकी…
Author: News Desk
Ranchi. सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मधुपुर जा रही ट्रेन संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िये सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे श्रावणी मेला रूट से मधुपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 354/SA4 के पास इंजन से…
चाईबासा, 16 अगस्त 2026। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा और उसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले चरण में आवेदन कर चुके 397 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में अपनी प्राथमिकता दोबारा दर्ज करने का अवसर दिया गया है। इसके तहत 12 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक प्राथमिकता दर्ज की जा सकती है। 129 अप्रेंटिसशिप पदों पर होगा चयन कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 397 आवेदन प्राप्त हुए थे। विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग और उसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल…
जमशेदपुर, 16 अगस्त 2026। कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में रविवार को भूमिहार महिला समाज, झारखंड की ओर से ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज की 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ समाज की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महोत्सव को यादगार बनाया। दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत…
जमशेदपुर, मानगो। नशामुक्त समाज और स्वस्थ, सुखी एवं बेहतर जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर की ओर से मानगो और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। नशे के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक अभियान के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर नशे के कारण स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक को लेकर अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कतिपय महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की हैं।पत्र में उन्होंने कहा है कि 18 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक की सूचना तो दी गई है, लेकिन इसके साथ बैठक का एजेंडा संलग्न नहीं किया गया है। सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि कार्यालय के पत्रांक 1537, दिनांक 12 अगस्त 2026 के माध्यम से उन्हें 18 अगस्त को मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित होने की…
जमशेदपुर,। महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) की ओर से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन 17 और 18 अगस्त को चैंबर भवन में किया जाएगा। मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला उद्यमियों में दिख रहा खासा उत्साह SCCI के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि मानसून ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा…
धनबाद,। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक और रेल पुलों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया। रेल संरक्षा और ट्रैक रखरखाव की हुई समीक्षा महाप्रबंधक के निरीक्षण का मुख्य फोकस रेल संरक्षा और आधारभूत संरचना की स्थिति पर रहा। उन्होंने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड के दौरान रेलवे ट्रैक,…
जमशेदपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रसेवा और सिद्धांतों के लिए याद किए गए अटल कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ और ‘भारत माता…
जमशेदपुर,। पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में होने वाले सामूहिक जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति की ओर से पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और केसरिया ध्वजों से सजाया गया है। सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी जलाभिषेक यात्रा सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के लिए श्रद्धालु सोमवार सुबह 7:30 बजे से बारीडीह हरि मंदिर मैदान में जुटेंगे। यहां 11…
