Jamshedpur टाटा मोटर्स की कैंटीन में सब्जी काटने वाली मशीन की सफाई के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई, जबकि दो अन्य उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल कर्मचारी की पहचान तपन कुमार महतो के रूप में हुई है। उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तपन कुमार महतो शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मशीन की सफाई करते समय यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद उन्हें पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया।


