Author: News Desk

Jamshedpur: स्वर्गीय बी.डी. मंडल जी की पुण्य स्मृति में 15 अगस्त 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 103 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं के इस उत्साह और सेवाभाव ने मानव सेवा के इस पुनीत अभियान को सफल बनाया। रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति द्वारा बड़ौदाघाट, बागबेड़ा में आयोजित शिविर के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं सेवाभावी साथियों के प्रति समिति के अध्यक्ष पी. झा तथा सचिव संजय शर्मा ने हृदय की गहराइयों से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।…

Read More

Jamshedpur.झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश के दौर तेज रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। ऐसे में खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास रहने से बचने की सलाह दी गई…

Read More

New Delhi. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने रेलवे स्टेशनों के पेयजल में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिलने पर चिंता जताई है। सीएजी ने पाया कि रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई मानक तय किए हैं, लेकिन रेलवे के विभिन्न जोन इनका पालन करने में विफल रहे और इसके कारण सेवाओं में बड़ी खामियां सामने आईं जिनमें वाटर कूलर के पेयजल में ई. कोलाई बैक्टीरिया का पाया जाना और शौचालयों का अस्वच्छ स्थिति में होना शामिल है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट ‘भारतीय रेलवे में गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता’ में यह जानकारी दी है। यह…

Read More

Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली और 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। छात्रों के आंदोलन का शनिवार को 22वां…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में माल लदे वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी के परिवार से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भाजपा के तुफानगंज-4 मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार के रूप में हुई है। पड़ोसी अलीपुरद्वार जिले के कारोबारी ने बक्सीरहाट थाने में तालुकदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उससे रंगदारी की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। अधिकारियों…

Read More

New Delhi. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। इस सप्ताह छह कंपनियां आरंभिक आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से करीब ₹5,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट भी शामिल हैं। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ 17 अगस्त को खुलेंगे। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ₹2,600 करोड़ का आईपीओ ला रही है, जिसका मूल्य दायरा ₹57 से ₹60 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं, ललिता ज्वेलरी मार्ट ने…

Read More

Ranchi. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। आंदोलन अब भी जारी है और छात्र अपनी मांग पर डटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाला।इस तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए। उन्हें व्हील चेयर के माध्यम से ले जाया गया। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से निकल कर कचहरी चौक, लालपुर होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। फिर यहां से वापस स्टेडियम आई। छात्र नेता रविंद्र कुमार पासवान ने कहा…

Read More

New Delhi. टाटा संस की 18 अगस्त को प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के निर्धारित समय पर होने को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की प्रमुख शेयरधारक सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) महाराष्ट्र के चैरिटी आयुक्त की ओर से लगाए गए नियामकीय प्रतिबंध के कारण एजीएम के लिए अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सकी है। इस बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के निदेशक पद से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। चंद्रशेखरन ने फरवरी में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक और कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं कराने…

Read More

Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे। पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो…

Read More

Ranchi. झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शाम करीब पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ। चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

Read More