’ Ranchi. झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। राज्य की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के 22वें दिन विरोध स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।हाथों में तिरंगा थामे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए हजारों अभ्यर्थी व अन्य लोग इस यात्रा में शामिल हुए। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया…
Author: News Desk
Ranchi. भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार थे। लेकिन ठीक उसी दौरान पुलिस उनके पास पहुंच गई और उन्हें जाने से रोक दिया। देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें अस्पताल से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा, वे अपने रूम के गेट पर ही बैठे रहेंगे और इलाज…
Jamshedpur.टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट जमशेदपुर ऑपरेशन चैतन्य भानू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टाटा स्टील का विजन पिछले एक शतक से भी अधिक समय से इसी लक्ष्य से जुड़ा रहा है। पिछला वित्तीय वर्ष उद्योग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। चीन से रिकॉर्ड निर्यात के कारण कीमतों पर दबाव रहा। वहीं, अमेरिकी टैरिफ से यूरोपीय बाजारों में निर्यात प्रभावित हुआ। पश्चिम एशिया के संघर्ष से आपूर्ति श्रृंखला और इनपुट कॉस्ट में अनिश्चितता बढ़ी। इसका असर चालू वित्तीय वर्ष पर भी…
Jamshedpur. उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में परेड के निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने समस्त जिलावासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। इसके बाद अपने संबोधन में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला प्रशासन की उपलब्धियां का एक-एक कर उल्लेख किया खास तौर…
Giridih. गिरिडीह जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसका शव राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कपसा मोड़ के पास बरामद किया गया। बगोदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम ने कहा, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यक्ति पर लोहे…
Ranchi. झारखंड पुलिस के समक्ष पिछले महीने आत्मसमर्पण करने वाले 16 माओवादियों में एक की रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान इतवारी मांझी उर्फ सोनोत के रूप में हुई है। वह भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का अंगरक्षक था। बेसरा पर 2.2 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और वह 175 मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि मांझी (26) को हजारीबाग ओपन जेल में स्थानांतरित किए जाने के कुछ दिन बाद ही उसकी…
New Delhi. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी 16 अगस्त को जारी की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-नेट (सीएसआईआर-नेट) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर (आईसीएआर-एआईईईए-पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई),पीएच.डी 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी भी उसी दिन उसकी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एनटीए ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी 16 अगस्त 2026 को एनटीए की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। एजेंसी ने…
New Delhi. सीबीआई ने रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में राजस्थान के जयपुर और बीकानेर से उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है और उनसे दो लाख रुपये बरामद किए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को की गईं। एजेंसी ने आरोप लगाया कि एनडब्ल्यूआर, जयपुर में कार्यालय अधीक्षक भ्रष्टाचार में शामिल था और नवी मुंबई की एक कंपनी के कार्य के बिल का काम आगे बढ़ाने और पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था। प्रवक्ता ने कहा,…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि नौकरी के अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत को प्रश्नपत्र लीक माफिया, भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि युवाओं के लिए राज्य की भर्ती एजेंसियों के माध्यम से रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सोरेन ने यह आश्वासन ऐसे समय में दिया है जब झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड में लाखों युवा अपने सपनों को साकार करने…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ कोचिंग कक्षाएं बहुत बड़ा बोझ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर मां-बाप को लग रहा है कि कोचिंग क्लास में नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं। इन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की हम चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि…
