श्रावणी मेला के अवसर पर और 05 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, असानसोल से गोरखपुर, मधुपुर से नरकटियागंज के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 03563/03564 बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (देवघर-जसीडीह-झाझा-मोकामा-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते) – गाड़ी सं. 03563 बासुकीनाथ- पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से 16.45 बजे खुलकर 17.30 बजे देवघर, 19.40…
Author: News Desk
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि वह यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। एनटीए सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) तथा एआईसीई (पीएचडी) 2026 परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी करेगी। एनटीए ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा, ”यूजीसी-नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।” एनटीए ने कहा कि अभ्यर्थी अनंतिम…
New Delhi. टाटा स्टील अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (जेएफएसपीएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 100 रुपये की मामूली राशि में चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को बेचेगी। टाटा स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित निदेशकों की समिति ने जेएफएसपीएल में टाटा स्टील के पास मौजूद 10 रुपये अंकित मूल्य के 4.08 करोड़ शेयर वाली 100 प्रतिशत हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड (चर्चिल) को 100 रुपये के मामूली प्रतिफल पर हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। निदेशकों की…
Jamshedpur. पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश और डैम के फाटक खुलने से सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं। बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इधर, बागबेड़ा बड़ौदा घाट एवं नया बस्ती रोड नंबर-2 में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुलिया पर भी पानी चढ़ने की स्थिति बन गई है। कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है और घर का सामान…
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। सोरेन ने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य के शुल्क पर प्रतिबंध से झारखंड की वित्तीय क्षमता काफी प्रभावित हो सकती है और इससे खनन के सामाजिक एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से निपटने की राज्य की क्षमता कम हो सकती है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सोरेन ने कहा कि राज्य आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में खनन से मिलने वाला राजस्व झारखंड के अपने गैर-कर राजस्व का 84.9 प्रतिशत था। उन्होंने…
Ranchi.झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 21वें दिन जारी है और प्रदर्शनकारियों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है। प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त को राज्य विधानसभा मार्च के दौरान हुई हिंसा के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर रांची जिला प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर निकाले जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ उनके आंदोलन को और मजबूत करेगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) रिफॉर्म मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्र भर्ती…
Ranchi झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के चमोली जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने के बाद वहां कथित तौर पर फंसे झारखंड के श्रमिकों के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। सोरेन ने कहा कि धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोरेन ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, सुरंग में फंसे लोगों में खूंटी, गुमला और अन्य जिलों के मजदूर भी शामिल हैं। सोरेन ने ‘एक्स’…
Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े वाहन से टकरा जाने से नेपाल के कम से कम तीन कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ। सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम तीन ‘कावड़ियों’ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नेपाल से…
Mumbai. अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.75 अंक टूटकर 77,760.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.20 अंक की गिरावट के साथ 24,321.90 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम दौर में हुई लिवाली से 0.15 प्रतिशत की…
Mumbai. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून तिमाही में आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों और जिंस की कीमतों के लगातार दबाव के कारण उसका शुद्ध मुनाफा 78.54 प्रतिशत घटकर 859 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 4,003 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, इस तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 87,677 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, जेएलआर की थोक बिक्री सालाना आधार…
