Jamshedpur: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने “Development of Bio-active Coating on Bio-implant” विषय पर अपना पीएचडी शोध सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। उनका शोध कार्य विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह शोध बायोमेडिकल इम्प्लांट की सतह, टिकाऊपन और जैविक अनुकूलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया। ऑनलाइन हुई पीएचडी डिफेंस, विशेषज्ञों ने की सराहना पीएचडी डिफेंस का मूल्यांकन धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग की प्रोफेसर प्रो. ज्योत्सना मजूमदार ने बाह्य परीक्षक के रूप में ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर…
Author: News Desk
चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार हाजीपुर – रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है – 1. गाड़ी सं. 04014/04013 आनन्द विहार-लौकहा बाजार-आनन्द विहार स्पेशल – झंझारपुर-सकरी-शिशो-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते लौकहा बाजार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य चलाई जा रही गाड़ी सं. 04014/04013 आनन्द विहार-लौकहा बाजार-आनन्द विहार स्पेशल के परिचालन अवधि का विस्तार 31 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है। फलस्वरूप यह स्पेशल अब आनन्द विहार से 15 सितम्बर, 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 16 सितम्बर, 2026 तक प्रतिदिन चलाई…
Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, मीरा मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, एसआईआर फेज-2, तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर फेज-2 पर विशेष चर्चा बैठक में विशेष रूप से एसआईआर फेज-2 की समीक्षा…
रांची / जमशेदपुर: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच, पारदर्शिता और रोजगार की मांग को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Stadium, Ranchi) में चल रहे छात्र-युवाओं के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU), पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और आंदोलनरत छात्र-युवाओं से मुलाकात कर उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया। जदयू नेताओं ने राज्य सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार को छात्रों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन को…
Ranchi झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को राज्य विधानसभा की ओर निकाले गये मार्च के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दस अगस्त को विधानसभा की ओर निकाले गये शांतिपूर्ण मार्च में बाधा डालने के आरोप में विधानसभा थाने…
New Delhi. रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह में शीर्ष स्तर पर प्रभाव और नियंत्रण को लेकर जारी खींचतान के बीच उनके करीबी रहे कई वरिष्ठ लोगों के समूह से अलग होने से देश के इस प्रमुख कारोबारी समूह के सत्ता संतुलन में बदलाव की स्थिति बनती नजर आ रही है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि वह अपने मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति के बाद 20 फरवरी, 2027 को चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे। उनका यह फैसला रतन टाटा के करीबी रहे विजय सिंह और मेहली मिस्त्री के टाटा समूह से धीरे-धीरे अलग…
Jamshedpur.कदमा थाना क्षेत्र स्थित भाटिया बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का निवासी था। वह पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र की एक शराब दुकान में काम कर रहा था। दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने पुष्टि की कि सुशील पिछले एक महीने से उनके यहां कार्यरत था। कदमा थाना पुलिस को घटना की सूचना…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई की घटना हुई। सोनी सर्विस सेंटर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तरुण झा के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन झपटी और दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने…
Mumbai. वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कैपिटल लिमिटेड में निवेश पर बाजार मूल्यांकन से हुए लाभ के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,397 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 20,667 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 17,324 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की थोक वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,08,700 इकाई…
New Delhi. लोकसभा ने बुधवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 विपक्ष के हंगामे के बीच पारित कर दिया, जिसके तहत राज्यों को खनिज अधिकारों पर अतिरिक्त कर लगाने से रोका जाएगा। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के जरिए केंद्र सरकार ने खनिज वाले क्षेत्रों में खनिज संपदा की मात्रा से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुसार खनिज-युक्त भूमि के विनियमन को भी अपने नियंत्रण में लेने का प्रावधान किया है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच विधेयक को सदन में चर्चा एवं पारित…
