Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। आदिवासी बच्चों की शिक्षा के सहयोगार्थ फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर की ओर से हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर शनिवार को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार की शाम 05 (पांच) बजे से कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार शैलेश लोढ़ा एवं उनके समूह द्वारा लगभग दो घंटे तक मेगा थिएटर नाटक प्रस्तुत किया जायेकगा। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक अतुल सत्य कौशिक हैं। इस संबंध में गुरूवार को एफटीएस के अधिकारियों ने शास्त्रीनगर स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। संस्था ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी पास जारी किए जा चुके हैं, जो शहरवासियों के उत्साह एवं इस सामाजिक पहल के प्रति उनके सहयोग को दर्शाता है। क्योंकि लगभग दो घंटे की अवधि वाला यह नाटक दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सामाजिक उ‌द्देश्य से जुडने का अवसर प्रदान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एफटीएस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य दूरदराज के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना तथा एकल वि‌द्यालयों के संचालन में सहयोग जुटाना है। उन्होंने कहा कि डैड्स गर्लफ्रेंड्स नाटक के आयोजन के माध्यम से मनोरंजन को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग आदिवासी बच्चों की शिक्षा के इस अभियान से जुड़ सकें। संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक विजय मितल एवं जितेंद्र अग्रवाल सहित अध्यक्ष राजेश मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बागड़िया, सचिव संजय गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष मूनका, उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, संयुक्त सचिव चाँद कांवटिया, एफटीएस युवा समिति अध्यक्ष सौरव संोंथालिया, महिला समिति सचिव प्रियंका अग्रवाल, आँचल प्रभारी नीलम केडिया तथा मेडिकल कैंप प्रभारी कमल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकाधिक लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। मालूम हो कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी एक सामाजिक संस्था है, जो ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने के लिए कार्यरत है। संस्था के एकल वि‌द्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत दूरदराज के गाँवों में एक शिक्षक के माध्यम से बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाती है, जहाँ शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता सीमित है। संस्था से प्राप्त ऑकड़ों के अनुसार, देशभर में लगभग 87,000 एकल वि‌द्यालया संचालित हो रहे हैं। वहीं, जमशेदपुर चेप्टर के अंतर्गत लगभग 170 एकल वि‌द्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026

JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद, टाटानगर में DRM तरुण हुरिया ने सुनी समस्याएं

October 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026

JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद, टाटानगर में DRM तरुण हुरिया ने सुनी समस्याएं

October 22, 2026

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026

Jamshedpur News :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group