Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर
Breaking News

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति विजया दशमी दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन के सहयोगी संस्था के रूप में खरकाई घाट, बिष्टुपुर (बोधनवाला घाट) में तथा साकची जिला नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एम्बुलेंस सह फर्स्ट एड की सेवा प्रदान की गयी। इस दौरान रेड क्रॉस की टीम रात लगभग डेढ़ बजे तक अंतिम मूर्ति विर्सजन होने तक घट पर उपस्थित रहकर अपनी सेवा प्रदान की। इस दौरान साकची में जहां दो बड़ी चोट सिर में चोट व पैर टुटने की घटना सामने आयी वहीं पर बिष्टुपुर में 14 भद्धालुओं के हांथ एवं पैर में रगड़ पड़ने के कारण हल्की चोट का प्राथमिक उपचार किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की टीम का नेतृत्व मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया जो शिविर के अंत तक कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए शामिल रहे। रेड क्रॉस के वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, पेट्रन संजय सिंह, वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, अजय झा, मुकेश कुमार, नागराज, एजाज अख्तर, ज्योतिष कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद ने अपनी सेवा प्रदान की।

इस सप्ताह 3 ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर यूरेनियम कारपोरेशन के सहयोग से

जमशेदपुर, 22 अक्टूबर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के समाजाकि उत्तरदायित्व अभियान के तहत आगामी सप्ताह में 3 ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिस क्रम में 23 अक्टूबर को हाथीबिन्दा पंचायत भवन में, 27 अक्टूबर को आसेका भवन, कदमा में, 29 अक्टूबर को तुपुदान पंचायत भवन में इन शिविरों का आयोजन होगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इन क्षेत्रों के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे सम्बन्धित दिवसों में आकर स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का निराकरण का लाभ शिविर से लें।

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

832वां नेत्र शिविर 24 अक्टूबर से जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर से

जमशेदपुर, 22 अक्टूबर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान की कड़ी का 832वां नेत्र शिविर 24 अक्टूबर से टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित किया जायेगा। 24 अक्टूबर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा ऑपरेशन योग्य मरीजों को चयन किया जायेगा। 25 अक्टूबर को आयोजित ऑपरेशन सत्र के दौरान 17 अक्टूबर तथा 24 अक्टूबर को चयनित दो नेत्र शिविरों के मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण एक साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026

JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद, टाटानगर में DRM तरुण हुरिया ने सुनी समस्याएं

October 22, 2026

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group