Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ सुमित प्रकाश को सौंपा मांग पत्र, वाहन की खराबी और सीएनजी की कमी से प्रभावित थी सफाई व्यवस्था
News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों को पिछले करीब दो सप्ताह से कचरा उठाव नहीं होने के कारण हो रही परेशानी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर से कॉलोनी में घर-घर कचरा उठाव की व्यवस्था नियमित करने का आश्वासन दिया गया है। गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमित प्रकाश से मुलाकात कर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि नियमित कचरा उठाव नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कचरा संग्रह वाहन का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।

वाहन की खराबी, सीएनजी की कमी और सुपरवाइजर के इस्तीफे से बाधित हुई सेवा

बीडीओ सुमित प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कचरा उठाव सेवा प्रभावित होने के पीछे कई कारण रहे हैं। कचरा संग्रह वाहन में तकनीकी खराबी, सुपरवाइजर के इस्तीफे, सीएनजी की अनुपलब्धता और कचरा शुल्क की नियमित वसूली नहीं होने के कारण व्यवस्था बाधित हुई थी।उन्होंने बताया कि वाहन के संचालन के लिए सीएनजी उपलब्ध करा दी गई है। शुक्रवार से घर-घर कचरा संग्रह की व्यवस्था नियमित करने का प्रयास किया जाएगा।

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

स्थानीय कमेटी करेगी निगरानी, सुपरवाइजर भी स्थानीय रखने की मांग

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कचरा उठाव की व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारू रखने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी कमेटी गठित करने का सुझाव दिया।उन्होंने मांग की कि कचरा संग्रह व्यवस्था की निगरानी के लिए स्थानीय व्यक्ति को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसका तत्काल समाधान किया जा सके।बीडीओ ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

कचरा शुल्क जमा करने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को नियमित कचरा शुल्क जमा करने और घर-घर कचरा संग्रह व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कचरा उठाव व्यवस्था को नियमित बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।इस मौके पर श्रवण मिश्रा, समाजसेवी सोनू पंडित, सीनू राव, सुनील सिन्हा, नेहा श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा, कचरा वाहन के चालक और महिला कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

October 22, 2026

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

October 22, 2026
Recent Post

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

October 22, 2026

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

October 22, 2026

Jamshedpur: हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मातम

October 22, 2026

4 साल के बेटे को लेकर युवक 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया, जानें क्या है मामला?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group