Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में जुलाई में संचालित एक विशेष अभियान में मादक पदार्थ के कम से कम 55 तस्करों और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 10 आग्नेयास्त्र और कारतूस तथा करीब 20 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जुलाई में मादक पदार्थ के तस्करों तथा आर्म्स एक्ट और गोलीबारी के मामलों में वांछित लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ शुरू किया था। बयान के अनुसार, मादक पदार्थों के कारोबार में कथित…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को ‘संसद में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक’ पारित होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर राज्य के खनिज संसाधनों और अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। संसद ने बृहस्पतिवार को वह बिल पारित कर दिया, जिसका मकसद खनिज अधिकार और खनिज वाली जमीनों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है। इस कानून को काला कानून और झारखंड के साथ घोर अन्याय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य केंद्र के सौतेले व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा और एक बड़ा…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम ज़िले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच लोगों को एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने करने के जुर्म में 25 साल की सज़ा सुनाई। यह वारदात तब हुई थी जब छात्रा अपने मंगेतर के साथ बाहर गई हुई थी। अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित भादंसं की धारा 376 (डी) के तहत सिंहराय पूर्ति उर्फ पिंटू पूर्ति, हरिचरण पाडेय उर्फ लोकेया, हरिचरण पूर्ति उर्फ जारोई पूर्ति, चंद्र पूर्ति उर्फ विशाल पूर्ति और सुलेमान पूर्ति उर्फ सोले को दोषी ठहराया एवं सजा सुनाई। अदालत ने हर अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये…
Patna . बिहार सरकार बकरीपालकों की आय बढ़ाने के लिए बकरी के दूध को संगठित दुग्ध अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (कंफेड) के मौजूदा दुग्ध संग्रहण तंत्र के माध्यम से बकरी के दूध का संग्रह किया जाएगा। इसके बाद गुणवत्ता और बाजार की जरूरत के अनुसार इसका प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग कर ‘सुधा’ ब्रांड के तहत विपणन करने की योजना है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम ने बिहार पशुपालन निदेशालय और ‘द गोट ट्रस्ट’ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…
Jamshedpur. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार मतदाता सूची एवं उससे संबंधित दस्तावेजों को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है। वर्तमान में वर्ष 2003 के विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, उन्हें तथा उनके बच्चों को वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विगत एसआईआर के डॉक्यूमेंट को सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप…
Jamshedpur. मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला पुल के समीप गुरुवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पश्चिम सिंहभूम के गुवा-जामदा निवासी सीसीरदुगी चातोंबा उर्फ डिम्पी (22 वर्ष) और गोलमुरी (नामदा बस्ती) निवासी सुरजीत सिंह के…
Jamshedpur: जल दुर्घटनाओं, बाढ़ और डूबने की घटनाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा डिमना लेक में विशेष वाटरमैनशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस के जवानों और स्वयंसेवकों को आधुनिक जल बचाव तकनीकों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जल बचाव की आधुनिक तकनीकों का कराया गया अभ्यास प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जल सुरक्षा, तैराकी, लाइफ जैकेट का सही उपयोग, रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू, नाव संचालन, डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार (First Aid) और…
Jamshedpur: गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जनाक्रोश खुलकर सामने आया। सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और दुर्घटना रोकथाम को लेकर प्रतिभा केंद्र मैदान, गोविंदपुर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर भाग लिया। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (DDC) और ट्रैफिक DSP से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। सड़क हादसों पर चिंता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग बैठक में वक्ताओं ने गोविंदपुर क्षेत्र में हाल के…
जमशेदपुर: 15 अगस्त (Independence Day) के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर होने वाले मुख्य जिला स्तरीय समारोह को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर (Jamshedpur) पूरी तरह से तैयार है। इस वर्ष भी मुख्य समारोह बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान (Gopal Maidan) में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास (Final Rehearsal) किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) श्री राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से मैदान का दौरा कर जवानों की टुकड़ियों और परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ‘होम-टू-रोल’ एवं ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ के अनुरूप मतदाता सूची को सुव्यवस्थित करने का दिया निर्देश कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे न तथा किसी भी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो—के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला/बहरागोड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार मतदाता…
