Author: News Desk

Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े वाहन से टकरा जाने से नेपाल के कम से कम तीन कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ। सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम तीन ‘कावड़ियों’ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नेपाल से…

Read More

Mumbai. अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.75 अंक टूटकर 77,760.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.20 अंक की गिरावट के साथ 24,321.90 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम दौर में हुई लिवाली से 0.15 प्रतिशत की…

Read More

Mumbai. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून तिमाही में आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों और जिंस की कीमतों के लगातार दबाव के कारण उसका शुद्ध मुनाफा 78.54 प्रतिशत घटकर 859 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 4,003 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, इस तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 87,677 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, जेएलआर की थोक बिक्री सालाना आधार…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में जुलाई में संचालित एक विशेष अभियान में मादक पदार्थ के कम से कम 55 तस्करों और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 10 आग्नेयास्त्र और कारतूस तथा करीब 20 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जुलाई में मादक पदार्थ के तस्करों तथा आर्म्स एक्ट और गोलीबारी के मामलों में वांछित लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ शुरू किया था। बयान के अनुसार, मादक पदार्थों के कारोबार में कथित…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को ‘संसद में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक’ पारित होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर राज्य के खनिज संसाधनों और अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। संसद ने बृहस्पतिवार को वह बिल पारित कर दिया, जिसका मकसद खनिज अधिकार और खनिज वाली जमीनों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है। इस कानून को काला कानून और झारखंड के साथ घोर अन्याय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य केंद्र के सौतेले व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा और एक बड़ा…

Read More

Chaibasa.  पश्चिमी सिंहभूम ज़िले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच लोगों को एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने करने के जुर्म में 25 साल की सज़ा सुनाई। यह वारदात तब हुई थी जब छात्रा अपने मंगेतर के साथ बाहर गई हुई थी। अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित भादंसं की धारा 376 (डी) के तहत सिंहराय पूर्ति उर्फ पिंटू पूर्ति, हरिचरण पाडेय उर्फ लोकेया, हरिचरण पूर्ति उर्फ जारोई पूर्ति, चंद्र पूर्ति उर्फ विशाल पूर्ति और सुलेमान पूर्ति उर्फ सोले को दोषी ठहराया एवं सजा सुनाई। अदालत ने हर अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये…

Read More

Patna . बिहार सरकार बकरीपालकों की आय बढ़ाने के लिए बकरी के दूध को संगठित दुग्ध अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (कंफेड) के मौजूदा दुग्ध संग्रहण तंत्र के माध्यम से बकरी के दूध का संग्रह किया जाएगा। इसके बाद गुणवत्ता और बाजार की जरूरत के अनुसार इसका प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग कर ‘सुधा’ ब्रांड के तहत विपणन करने की योजना है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम ने  बिहार पशुपालन निदेशालय और ‘द गोट ट्रस्ट’ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…

Read More

Jamshedpur. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार मतदाता सूची एवं उससे संबंधित दस्तावेजों को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है। वर्तमान में वर्ष 2003 के विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, उन्हें तथा उनके बच्चों को वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विगत एसआईआर के डॉक्यूमेंट को सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप…

Read More

Jamshedpur. मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला पुल के समीप गुरुवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पश्चिम सिंहभूम के गुवा-जामदा निवासी सीसीरदुगी चातोंबा उर्फ डिम्पी (22 वर्ष) और गोलमुरी (नामदा बस्ती) निवासी सुरजीत सिंह के…

Read More

Jamshedpur: जल दुर्घटनाओं, बाढ़ और डूबने की घटनाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा डिमना लेक में विशेष वाटरमैनशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस के जवानों और स्वयंसेवकों को आधुनिक जल बचाव तकनीकों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जल बचाव की आधुनिक तकनीकों का कराया गया अभ्यास प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जल सुरक्षा, तैराकी, लाइफ जैकेट का सही उपयोग, रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू, नाव संचालन, डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार (First Aid) और…

Read More