Jamshedpur.कदमा थाना क्षेत्र स्थित भाटिया बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का निवासी था। वह पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र की एक शराब दुकान में काम कर रहा था। दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने पुष्टि की कि सुशील पिछले एक महीने से उनके यहां कार्यरत था। कदमा थाना पुलिस को घटना की सूचना…
Author: News Desk
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई की घटना हुई। सोनी सर्विस सेंटर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तरुण झा के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन झपटी और दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने…
Mumbai. वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कैपिटल लिमिटेड में निवेश पर बाजार मूल्यांकन से हुए लाभ के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,397 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 20,667 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 17,324 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की थोक वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,08,700 इकाई…
New Delhi. लोकसभा ने बुधवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 विपक्ष के हंगामे के बीच पारित कर दिया, जिसके तहत राज्यों को खनिज अधिकारों पर अतिरिक्त कर लगाने से रोका जाएगा। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के जरिए केंद्र सरकार ने खनिज वाले क्षेत्रों में खनिज संपदा की मात्रा से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुसार खनिज-युक्त भूमि के विनियमन को भी अपने नियंत्रण में लेने का प्रावधान किया है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच विधेयक को सदन में चर्चा एवं पारित…
New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सेवानिवृत्त आवेदकों को अधिक अंशदान के लिए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश जारी किए हैं। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि इस संबंध में नवंबर 2022 में आए उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया। मंत्री ने बताया कि अधिक पेंशन के लिए इस तरह के 15,24,365 दावे प्राप्त हुए और 5 अगस्त 2026 तक ऐसे 11,595 दावे लंबित थे। करंदलाजे ने बताया कि 4 नवंबर 2022 के शीर्ष अदालत के फैसले के बाद, अधिक वेतन पर सेवानिवृत्त हुए आवेदकों को कुल 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश…
Garhwa. झारखंड के गढ़वा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित बलिगढ़ गांव में एक तालाब के पास बकरियां चरा रहे थे। मृतकों की पहचान आशिक खान (50) और राजू भुइयां (38) के रूप में हुई है। गढ़वा सदर थाने के प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि घटना में 55 वर्षीय वाशी खान गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
Ranchi.झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 20वें दिन भी जारी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है।‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे भर्ती परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या झारखंड के बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। झारखंड में मुख्य विपक्षी भाजपा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर आंदोलन…
Mumbai. होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशकों की धारणा अब भी कमजोर बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। ईरान ने 2029 तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की चेतावनी दी है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.48 अंक टूटकर 77,786.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 90.35 अंक की गिरावट के साथ 24,343.50 अंक पर…
Mumbai.टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कर्मचारियों से कहा कि वे नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि वह फरवरी, 2027 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद चेयरमैन पद पर फिर से नियुक्ति नहीं चाहेंगे। चंद्रशेखरन ने दोपहर में बॉम्बे हाउस में आयोजित टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में कर्मचारियों से मिले प्यार और स्नेह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने टाटा समूह के साथ अपने चार दशक के सफर को याद किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, जैसा कि आप पढ़ चुके होंगे या जानते…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मामले पर चुप नहीं हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है. राहुल गांधी ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के आंदोलन से जुड़े एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, बल्कि खुलकर बोल रहा हूं. उन्होंने कहा,…
