Author: News Desk

धनबाद। ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस (Asansol Gaya MEMU Express) में स्वयं को टीटी (Travelling Ticket Examiner) बताकर बिना किसी वैध प्राधिकरण के यात्रियों के टिकट जांच रही एक महिला को धनबाद लेडीज स्क्वायड ने पकड़ लिया। बुधवार (12 अगस्त 2026) को आसनसोल से धनबाद के बीच चलाए जा रहे विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। महिला को धनबाद स्टेशन पर उतारकर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) धनबाद के हवाले कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे व्यवस्था की सतत निगरानी अभियान के तहत की गई। यात्रियों और…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और आधार पंजीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 अगस्त 2026 से पहले सभी परियोजनाओं में सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाए। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।…

Read More

जमशेदपुर। विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित Rakhi Making Competition में 343 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, कला, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय डाक विभाग (India Post) की उपयोगिता से परिचित कराना था। बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां सीमा पर तैनात सैनिकों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को डाक के माध्यम से भेजी गईं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पारंपरिक उत्सव…

Read More

जमशेदपुर। सावन अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में शनि ग्रह शांति यज्ञ (हवन), तेलाभिषेक पूजा और शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। दामोदर शनि बाबा के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देश की उन्नति और शांति की कामना की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण में सहभागिता की। आयोजन के दौरान पंडित अशोक शर्मा के निर्देशन में पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा और हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद आयोजित शिव चर्चा…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र में निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार धनिया निवासी राकेश महतो ड्यूटी खत्म कर ग्लैमर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे…

Read More

Ranchi. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग ने पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक, एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वालों में पांच महिला…

Read More

New Delhi. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के मौजूदा कार्यकाल के 20 फरवरी, 2027 को समाप्त होने के बाद दोबारा नियुक्ति की पेशकश नहीं करने के फैसले के बाद टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर करीब चार प्रतिशत टूट गया। बीएसई पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 3.71 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 2.44 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी में 2.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में 1.92 प्रतिशत और टाटा स्टील में 1.57 प्रतिशत की गिरावट आई। रैलिस इंडिया का शेयर 0.95 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, टाटा पावर…

Read More

New Delhi. टाटा ग्रुप की होल्डिंग कपंनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। चंद्रशेखरन का यह फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया है। चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। वे टाटा परिवार से बाहर के पहले ऐसे पेशेवर मैनेजर थे, जिन्होंने इस समूह की कमान संभाली। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप का रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा, लेकिन हाल के दिनों में नए बिजनेस में भारी निवेश और उनके परफॉर्मेंस को…

Read More

New Delhi.टाटा ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के न्यासी (ट्रस्टी) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 14 अगस्त को अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर नवीनीकरण नहीं कराने का फैसला किया है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा सचिव सिंह, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) के ट्रस्टी बने रहेंगे। इस बारे में सिंह और टाटा ट्रस्ट से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। यह घटनाक्रम एसआरटीटी के ट्रस्टियों के बीच मतभेदों के बीच सामने आया है। इसके बोर्ड के गठन को नियंत्रित करने वाले नियमों के…

Read More

Ranchi. झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों व छात्रों का आंदोलन बुधवार को 19वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक अपना आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया है। ‘झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) रिफॉर्म मंच’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भर्ती प्रणाली में सुधार पर हेमंत सोरेन सरकार के आश्वासनों के बावजूद अपना आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। वे जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के…

Read More