Author: News Desk

New Delhi. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन ने 2025-26 में कुल 28 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त किया। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह और टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और पूरे वित्त वर्ष के लिए केवल 4.2 लाख रुपये की बैठक शुल्क राशि प्राप्त की। वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘नीति के अनुसार, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन नहीं लिया…

Read More

Ranchi. झारखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकानों की सूची बनाने और घरों से संबंधित आंकड़े संग्रह करने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण शनिवार से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 14 जून तक चलेगा, जिसके दौरान प्रशिक्षित गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। झारखंड के जनगणना संचालन निदेशालय (डीसीओ) के अनुसार, राज्य के 24 जिलों, 51 शहरी निकायों और 264 प्रखंडों के कुल 32,459 गांवों में यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए करीब 76 हजार सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 1,276 फील्ड ट्रेनर, 61,042 गणनाकर्मी…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव अलग-अलग जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में होंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव की तारीखों के साथ विभिन्न शाखाओं के लिए विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, जान कारी के अनुसार, चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 मई 2026 को कराया जाएगा. जबकि दूसरे चरण का…

Read More

New Delhi.  रेलवे बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों (जोन) और मंडलों से कर्मचारियों को नवगठित दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र और पूर्वी तटीय क्षेत्र के रायगड़ा मंडल में स्थानांतरित करने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। बोर्ड ने कहा कि कई क्षेत्रीय रेलवे ने कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यमुक्त नहीं किया है, जिससे इन नवनिर्मित रेलवे इकाइयों में श्रमशक्ति की कमी हो सकती है तथा उनके कुशल कामकाज पर असर पड़ सकता है। रेल मंत्रालय ने नया रेलवे क्षेत्र तथा पूर्वी तटीय क्षेत्र के अंतर्गत एक नया मंडल बनाया है, जो एक जून, 2026 से चालू हो जायेंगे।…

Read More

New Delhi. महाराष्ट्र के धर्मादा आयुक्त (चैरिटी कमिश्नर) ने शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट्स को ‘सर रतन टाटा ट्रस्ट’ (एसआरटीटी) के ट्रस्टी बोर्ड की 16 मई को प्रस्तावित बैठक स्थगित करने का निर्देश देते हुए कहा कि ट्रस्ट की बोर्ड संरचना में नियमों के कथित उल्लंघन की जांच अभी जारी है। आयुक्त अमोघ एस कलोटी ने कहा कि इस मामले में निरीक्षक जांच पहले ही शुरू की जा चुकी है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में जांच पूरी होने तक किसी भी बोर्ड बैठक को आयोजित न करने का निर्देश दिया गया है। टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड को…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधी बाजार स्थित “यूनिक कलेक्शन” नामक कपड़ा दुकान के पास पहुंचे. इनमें से एक दुकान में घुसा और अचानक गोली चला दी. इस घटना में दुकान संचालक विनेश कुमार बेरिया बाल-बाल बच गए. गोली उनके कान के बेहद करीब से गुजर गई. घटना के बाद जुगसलाई बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार…

Read More

Seraikella: सरायकेला स्थित रसोई गैस गोदाम में लोगों की लगातार शिकायत मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी स्वयं मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और आम लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आए। कई महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर धूप में इंतजार करती रहीं। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गैस वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था को अधिक बेहतर और व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर और बिना परेशानी के मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने…

Read More

Jamshedpur.  टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से भारत में परिचालन राजस्व अधिक होने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 1,201 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जनवरी-मार्च के दौरान, कंपनी की कुल आय बढ़कर 63,518.60 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पूर्व 2024-25 की चौथी तिमाही में 56,679.11 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, कंपनी ने 10,885.82 करोड़ रुपये का शुद्ध…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों द्वारा कथित रूप से किए गए आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हाथी का पिछले 10 दिनों से इलाज कराया जा रहा था। वन विभाग के कर्मियों और पशु चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के अथक प्रयास किए, लेकिन बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। हाथी चार मई को सारंडा जंगल के सासंगदा-लेबरागड़ा मार्ग के पास एक नाले के किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया। अधिकारियों…

Read More

Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशा अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय की अध्यक्षता में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खाद की कालाबाजारी, डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री एवं अनियमितताओं की रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खाद दुकानदारों एवं चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी खाद विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ई-पॉस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में पूर्ण समानता सुनिश्चित की जाए। किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी खाद अथवा डुप्लीकेट उर्वरकों का भंडारण एवं…

Read More