Bokaro. बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं के एक समूह ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए शनिवार को कारखाने के सभी 11 द्वार बंद कर दिए, जिससे उत्पादन प्रभावित हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दशकों पहले बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) संयंत्र की स्थापना के दौरान विस्थापित हुए परिवारों से ताल्लुक रखने वाले प्रदर्शनकारी अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को उनका मौजूदा आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शनिवार सुबह से इस्पात संयंत्र के सभी 11 द्वार बंद कर दिए, जिससे कर्मचारियों…
Author: News Desk
New Delhi. दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह फैसला नौ नवंबर से प्रभावी होगा। इससे इन जीवनरक्षक दवाओं की खुदरा कीमतें मौजूदा मूल्य संरचना के आधार पर 70 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने शनिवार को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के बाद औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के अनुच्छेद 19 के तहत व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (टीएमआर) व्यवस्था लागू की है। एनपीपीए…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच और इसके इस्तेमाल के अधिकार को बच्चों का मौलिक अधिकार घोषित करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह डिजिटल मंच पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री का पता लगाने और उसे हटाने के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करे। शीर्ष अदालत ने गैर सरकारी संगठन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस’ की याचिका पर यह आदेश पारित किया। याचिका में सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री के खतरनाक स्तर तक बढ़ने की ओर ध्यान दिलाया गया था। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद…
Gwaliar. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शनिवार देर रात एक मंदिर के पास खड़े श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुई, जब ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रक ने वहां खड़े और बैठे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी और मंदिर की दीवार से टकराकर रुक गया। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने बताया,…
Jamshedpur. जमशेदपुर नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की संध्या वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री ललित मीना ने बाइक दस्ता के सदस्यों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास पेट्रोलिंग की। इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात के सुचारु संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया।
Kolkata. उत्तर कोलकाता में दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे अधिकारी ने कहा,‘17 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता में चित्तरंजन एवेन्यू के पास चोरबागान में सामुदायिक दुर्गा पूजा के आयोजकों की एक घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में अचानक आगे बढ़ने की होड़ मच गई, जिससे यह ‘दुखद घटना’ हुई।…
Bengluru. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को यहां बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद कुछ देर की इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। मैच रद्द होने से पहले ईशान किशन और नमन धीर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7.4…
Jamshedpur. जमशेदपुर के भुइयांडीह इलाके में ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में शनिवार तड़के चालकों ने सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब 4 बजे से भुइयांडीह से गोलमुरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास खड़े एक ट्रक से सामान चोरी होने के बाद चालकों ने विरोध जताया। चालकों का कहना है कि इस रास्ते पर अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना…
Bokaro.झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को कथित तौर पर मामा की दी पिस्तौल से खेलते समय गोली चलने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में हुई। माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चा कथित तौर पर अपने मामा की दी पिस्तौल से खेल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसे गोली लग गई। पुलिस…
Jamshedpur. मानगो स्थित संकोसाई में ब्लिंकिट के डिलीवरी कर्मचारियों ने पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ₹16 प्रति किलोमीटर भुगतान की मांग प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेआउट दिया जाए। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान दूरी, समय और मेहनत को देखते हुए मौजूदा भुगतान पर्याप्त नहीं है। पेआउट बढ़ाने की मांग पर अड़े कर्मचारी अपनी मांगों को…
