Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर
Headlines

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

News DeskBy News DeskOctober 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bengluru. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को यहां बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद कुछ देर की इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। मैच रद्द होने से पहले ईशान किशन और नमन धीर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया था।

किशन ने महज 10 गेंदों में 30 रन ठोके, जबकि धीर ने सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। लगातार बारिश के कारण मुकाबला रात 9.15 बजे शुरू हो सका। शाम करीब चार बजे शुरू हुई बारिश के चलते मैच में काफी देरी हुई और इसे रात 10.03 बजे बारिश ने फिर खेल रोक दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज को पांच ओवर में लक्ष्य का पीछा करने का मौका देने के लिए रात 10.21 बजे तक का कटऑफ समय तय किया गया था, लेकिन बारिश नहीं थमी और रात 10.18 बजे ही मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने दोबारा खेल रोक दिया। इसके बाद मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई। इस शृंखला में वेस्टइंडीज ने दो बार के विश्व चैंपियन भारत को कड़ी चुनौती दी। कैरेबियाई कप्तान शाई होप सीरीज के प्रमुख बल्लेबाजों में रहे। उन्होंने चार मैचों में दो शतकों की मदद से कुल 261 रन बनाए। बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला रद्द होने सेशृंखला का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन वेस्टइंडीज ने अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को लगातार दबाव में रखा।

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group