Jamshedpur. मानगो स्थित संकोसाई में ब्लिंकिट के डिलीवरी कर्मचारियों ने पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

₹16 प्रति किलोमीटर भुगतान की मांग
प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेआउट दिया जाए। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान दूरी, समय और मेहनत को देखते हुए मौजूदा भुगतान पर्याप्त नहीं है।

पेआउट बढ़ाने की मांग पर अड़े कर्मचारी
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और भुगतान व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। अब देखना होगा कि कंपनी कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

