Author: News Desk

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल बस स्टैंड के समीप आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो (27) और लूटे गए आभूषणों को खरीदने का आरोप झेल रहे त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार (57) शामिल हैं। पुलिस ने धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र से करीब 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने उमंग चौधरी के घर में घुसकर परिवार…

Read More

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत दुकानदार ने करीब पांच लाख रुपये आंकी है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

Jamshedpur. आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित रोड नंबर 17 में देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आग खान कॉम्प्लेक्स स्थित 99 शोरूम में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शोरूम के मालिक इम्तियाज के अनुसार, इस आगलगी में…

Read More

New Delhi. दूरसंचार नियामक ट्राई के निर्देशों के बाद भारती एयरटेल ने केवल वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा वाले प्रीपेड प्लान की पेशकश की है। सूत्रों ने बताया कि भारती एयरटेल ऐसी पेशकश करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी है। कंपनी ने ऐसे तीन प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में पेश किए हैं। इनमें से प्रत्येक प्लान में असीमित लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल और 300 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है, लेकिन इनमें मोबाइल डेटा की पेशकश शामिल नहीं है। ये प्लान अब एयरटेल के ऐप और वेबसाइट पर सूचीबद्ध हो चुके हैं। इन नई…

Read More

New Delhi.  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने खुद को एक आरएसएस नेता और पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा में कई ग्रामीणों से 2.41 करोड़ रुपये की कथित ठगी किये जाने को लेकर पांच लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। सरकारी नौकरी के आकांक्षी उम्मीदवारों को लगा था कि वे लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच, पुलिस सत्यापन और यहां तक कि ‘‘नियुक्ति’’ के बाद तीन महीने का ‘प्रशिक्षण’ हासिल कर रहे हैं, जो बाद में छलावा साबित हुआ। सीबीआई ने यह शिकायत हरियाणा के पानीपत निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज…

Read More

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार शाम रसोई गैस (एलपीजी) का सिलेंडर फटने से एक महिला और उसकी चार वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि मंगासो गांव की निवासी कविता देवी (26) ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की। हालांकि, जलता हुआ सिलेंडर दीवार से टकराकर फट गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कविता देवी घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी से ये बाद में थोड़ा संभल गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.50 अंक टूटकर 74,318 अंक पर और एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 147.10 अंक टूटकर 22,999.05 अंक पर रहा। बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। सेंसेक्स 46.49 अंक फिसलकर 74,682.78 पर जबकि निफ्टी 14.55 अंक की गिरावट के साथ 23,131.60 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस…

Read More

Mumbai. मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का चालक और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घटना की जांच के लिए 15 टीम गठित की गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने रविवार को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को निर्देश दिया कि वे बोकारो में ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (सेल) की इकाई ‘बोकारो स्टील लिमिटेड’ (बीएसएल) के द्वार को अवरुद्ध करने वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत रविवार अपराह्न 2:15 बजे सेल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई। दशहरे की छुट्टियों के कारण बंद उच्च न्यायालय सुनवाई के लिए खुला और कोर्ट नंबर तीन में कार्यवाही हुई। सेल के वकील इंद्रजीत सिन्हा ने अदालत…

Read More

Bhuvneshwar. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने रविवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, राज्य के मंत्रियों, सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड के पलामू से तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके राम ने हरि बाबू कंभमपति का स्थान लिया है, जिन्होंने तीन जनवरी 2025 को राज्यपाल का पदभार संभाला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…

Read More