Ranchi. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), जल जीवन मिशन (जेजेएम) और मनरेगा के क्रियान्वयन के प्रदर्शन ऑडिट में बड़ी अनियमितताएं पाई हैं। मंगलवार को झारखंड विधानसभा में पेश कैग रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमएवाई-जी योजना के तहत पात्र परिवारों की पहचान और लक्ष्य तय करने में खामियों के कारण 6.32 लाख से अधिक पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित रह गए। रिपोर्ट कहती है कि नवंबर, 2022 तक राज्य में 22.34 लाख पात्र परिवारों की पहचान की गई थी। लेकिन प्राथमिकता सूची में खामियों, राज्य द्वारा निर्धारित लक्ष्यों का इस्तेमाल नहीं कर पाने…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर में वर्ष 2013 में अपने दो मासूम बेटों की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई शमा परवीन की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने शमा परवीन की ओर से दायर क्रिमिनल अपील खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मामले में उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य आरोपी की संलिप्तता की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हैं। मामला जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार 19 मई 2013 की शाम शमा परवीन अपने चार वर्षीय बेटे कासिफ उमर और दो वर्षीय बेटे…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रांची जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया। ये छात्र इस राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई “अनियमितताओं” के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने प्रदर्शन स्थल की बिजली काटने के साथ-साथ छात्रों को प्रदर्शनस्थल खाली करने के लिए भी डराया और धमकाया है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें प्रदर्शन खत्म करने के लिए डरा-धमका…
Ranchi. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर देश भर में 1,200 से ज़्यादा विश्वविद्यालयों और हर जिले में प्रदर्शन करेगी।झारखंड में हजारों छात्र ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले पिछले 19 दिनों से राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभाविप महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम इस मुद्दे पर पूरे भारत में 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों और हर जिले में प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की आवाज दबाने के बजाय, सरकार को सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए और…
Ranchi. भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में पिछले 11 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे और यहां के सदर अस्पताल में इलाज करा रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र महतो ने बुधवार रात रांची के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित विरोध स्थल पर लौटने की अनुमति मांगी। झारखंड विधानसभा तक प्रदर्शनकारी छात्रों के मार्च में शामिल होने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर जेएलकेएम नेता को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रांची के सिविल सर्जन को लिखे अपने पत्र में महतो ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश एक सप्ताह के भीतर नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हजारों छात्र पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। ओडिशा के राज्यपाल भी रह चुके दास ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि राज्य सरकार एक सप्ताह के भीतर भर्ती…
डेस्क। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस निर्णय के तहत इस गाड़ी के दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। विवरण इस प्रकार है – गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी–मधुपुर वर्तमान में प्रत्येक शनिवार को दिनांक 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 05…
जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, साकची की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day 2026) उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Communion in Action” रही। समारोह का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण तथा ओपन स्टेज गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. जकी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय (Jamshedpur Women’s University) में छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र सेना में कमीशंड ऑफिसर (Commissioned Officer) के रूप में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से Career Awareness Seminar का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर यूनिट और एनसीसी यूनिट, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और भारतीय सेना, नौसेना तथा वायुसेना में करियर बनाने को लेकर उत्साह और जिज्ञासा दिखाई। भारतीय सशस्त्र सेना में ऑफिसर बनने…
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा बुधवार, 12 अगस्त 2026 को e-Samarth एवं राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन और उपयोग को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। दोपहर 2:30 बजे से 4:10 बजे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर डिजिटल प्रशासन (Digital Governance) को सुदृढ़ करना तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना था। विश्वविद्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यशाला में कोल्हान विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत महाविद्यालयों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षक…
