Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद
Headlines

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

News DeskBy News DeskOctober 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल बस स्टैंड के समीप आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो (27) और लूटे गए आभूषणों को खरीदने का आरोप झेल रहे त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार (57) शामिल हैं। पुलिस ने धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र से करीब 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने उमंग चौधरी के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधी सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी।

कूरियर कर्मचारी पर घर की रेकी करने का आरोप
मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को राहुल कुमार महतो की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। बताया जाता है कि राहुल एक कूरियर कंपनी में घर-घर जाकर सामान पहुंचाने का काम करता था।

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में बंद रहने के दौरान राहुल की मुलाकात कथित डकैत मोहिउद्दीन अंसारी और सोबराती अंसारी से हुई थी। आरोप है कि राहुल ने ही उमंग चौधरी के घर की पहचान कर अन्य अपराधियों को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

धनबाद से बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार की निशानदेही पर धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र से लूटे गए आभूषणों को बरामद किया। बरामद सामान में 5.142 किलोग्राम गला हुआ चांदी, 80 ग्राम गला हुआ सोना, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, चांदी के दो स्वास्तिक और ब्रेसलेट से निकाले गए 11 छोटे हीरे जैसे पत्थर शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है।

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

पांच अन्य संदिग्ध पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े पांच अन्य संदिग्धों को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान डकैती में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और लूटे गए शेष सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group