जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। गुरुवार को जिला समाहरणालय में आयुक्त की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा-2026 की विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय…
Author: News Desk
Chakardharpur. मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12151) के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्टेशन पर सनसनी फैल गई। शव गमछे के फंदे से लटका हुआ था। शनिवार को ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने देखा कि टॉयलेट का दरवाजा लंबे समय से अंदर से बंद था। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर संदिग्ध हालत में व्यक्ति नजर आया। टीटीई को सूचना दी गई। रेलवे कंट्रोल रूम ने आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया। स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ-जीआरपी टीम ने दरवाजा खुलवाया। शव को उतारकर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर…
Jamshedpur. टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और कथित तौर पर चोरी की नीयत से घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जुगसलाई स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मुबारक अली (पिता किस्मत अली) और मो. अरशद (पिता मो. नबी बख्श) के रूप में हुई है। सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात करीब 1:20 बजे…
Ghatsila. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास बांशकाठिया नाला के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। पहले पुल के गार्डवाल से टकराई। फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर के लिए एनएच पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क के बीच से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के दौरान सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद ने अपनी निजी एम्बुलेंस से घायल स्कॉर्पियो चालक को सामुदायिक…
Jamahedpur. जमशेदपुर में पुलिस ने हत्या की एक साजिश नाकाम कर दी है। जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी रंजिश में हत्या की योजना बनाई जा रही थी। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि हत्या के लिए बिहार से शूटर बुलाए गए थे। पुलिस ने घटना से पहले ही राजेश कुमार साव, मन्नू कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक को खरकई रेलवे ब्रिज के पास से पकड़ा। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक लोडेड रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, दो खोखे…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। यह बदलाव सात अक्टूबर से लागू हो गया है। बोर्ड ने भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली में संशोधन किया है। इसमें पहले स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित थी। बोर्ड ने अब स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने का निर्णय लिया है। यह पत्र सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों के…
Ranchi भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से वापसी हो गयी है और इसी दिन दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पूर्व मानसून की बारिश शुरू हो गई। आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में पूर्वोत्तर मानसून की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने अपने दैनिक पूर्वानुमान में कहा, ‘‘पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत के साथ 21 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना…
Sicago. अमेरिकी वाहन कंपनी टेस्ला ने अपनी नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’ पेश की है, जो थोड़ी देर के लिए हवा में उछाल भरने के साथ पलटी मारने में भी सक्षम है। हालांकि, इसका उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क की अगुवाई वाली टेस्ला ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर कार को प्रदर्शित किया। यह कार ठंडी गैस से चलने वाले थ्रस्टर और एक ‘मल्टी-मोड’ सक्शन प्रणाली से लैस है। इनकी मदद से कार थोड़ी देर के लिए हवा में उछलने के साथ हवा में ही पलटी मार…
Ranchi. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 16 अक्तूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त कुल 13,81,720 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने और विवरण में सुधार या स्थानांतरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है। बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के लिए 8,29,921 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। फॉर्म-6ए के माध्यम से 119 आवेदन दर्ज हुए…
Ranchi. झारखंड में सहायक कारापाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य में 84 पदों पर नियुक्ति के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस प्रक्रिया को 13 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शारीरिक जांच के लिए रांची, हजारीबाग और दुमका में तीन चयन कमेटियां गठित की गई हैं। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए तीनों केंद्रों पर अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रांची, हजारीबाग और दुमका में शारीरिक जांच सहायक कारापाल भर्ती…
