Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की अपनी मांग पर रविवार को अड़े रहे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच रविवार को आयोजित छठे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। अधिकारियों के जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग को छोड़कर प्रदर्शनकारियों की 98 फीसदी मांगें मान लेने का दावा करने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर नहीं हो सका।…
Author: News Desk
Jamshedpur. आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह के बयान पर आजादनगर रोड नंबर 1 निवासी जावेद अख्तर के खिलाफ थाना में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, जावेद अख्तर के बेटों रौनक खान और अहमदउल्ला खान ने मो. नसीम की मां को कार से धक्का मार दिया था। मामले को लेकर घायल का इलाज टीएमएच में कराया था। इस घटना के बाद मो. नसीम के…
Jamshedpur. राज्य में छात्र आंदोलन को देखते हुए जमशेदपुर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़े फैसले लिए हैं. जमशेदपुर शहर क्षेत्र में 10 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान संबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्र होने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इसके अलावा जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने, धरना देने या किसी भी प्रकार की जनसभा आयोजित करने…
Kapali. सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इलाके में बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना के बाद ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार…
Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग से वापस लेने के फैसले के खिलाफ जमशेदपुर में प्रशंसकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को लौहनगरी की सड़कों पर खेलप्रेमियों का हुजूम “जेएफसी बचाओ, भारतीय फुटबॉल बचाओ” के नारों के साथ उतर आया। साकची गोलचक्कर पर तख्तियों और बैनरों के साथ फैंस ने जोरदार प्रदर्शन किया। टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग से वापस लेने के अप्रत्याशित फैसले के खिलाफ प्रशंसकों का गुस्सा चरम पर है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने टाटा प्रबंधन को इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए 12 अगस्त तक का समय…
जमशेदपुर। झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र (ABVTCDS), ग्वालियर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने फुटबॉल में रजत पदक और एथलेटिक्स में स्वर्ण एवं रजत सहित कई पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 8 और 9 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी और झारखंड टीम के प्रदर्शन ने राज्य के खेल जगत तथा दिव्यांग समुदाय में उत्साह का माहौल बना दिया है। पहली बार राष्ट्रीय…
जमशेदपुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अमरप्रीत सिंह…
जमशेदपुर। बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। बरसात के मौसम में क्षेत्र में गंदगी, जलजमाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नियमित कचरा उठाव और सफाई अभियान शुरू कराने की अपील की है। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र, बरसात में बढ़ी परेशानी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में कई दिनों से JUSCO…
जमशेदपुर, 9 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 8 और 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण और अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं के लिए आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने 48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर कैंप की व्यवस्थाओं और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के कार्यों का जायजा लिया। बूथ संख्या 54 से 65…
जमशेदपुर। राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान गीता थिएटर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर (नेहरू युवा केंद्र संगठन) के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान MY Bharat वॉलिंटियर्स ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सफाईकर्मियों के साथ मिलकर पूरे बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने का संदेश दिया।…
