New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक लाभ हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड सरकार राज्य में कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की बातचीत करेगी, जिसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद के लिए गठित समिति में शामिल एक सदस्य ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक करने के बाद सदस्य ने बताया कि बातचीत दोपहर करीब 12 बजे होगी। समिति ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पिछली पांच दौर की बातचीत में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। समिति सदस्य और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने…
Ranchi. गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से शनिवार को मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया।मिश्रा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां सरकारी नौकरी के अभ्यर्थी पिछले दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन का समर्थन करते हैं, क्योंकि वे बिना किसी राजनीतिक भागीदारी के इसे जारी रखे हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा, मेरी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और मेरी ओर से जितना भी संभव होगा, मैं आपका समर्थन करूंगा। उन्होंने राज्य सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करने और…
Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो गिरोहों के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। इनमें से एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार पांडेय के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। वह मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। घटना के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। छात्रा के अनुसार, शनिवार को बारिश के कारण कॉलेज परिसर में जगह-जगह पानी जमा था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित गेट बंद होने के कारण वह दूसरे रास्ते से…
Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास शनिवार को एसडी पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदपुर निवासी रूही कुमारी के रूप में हुई है। हादसे में 11 वर्षीय रेहान और 21 वर्षीय रोशन शर्मा घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर…
Jamshedpur; प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह से जुड़े कथित वित्तीय नेटवर्क की जांच के क्रम में फिर कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्रालि. के बीयर फैक्ट्री बॉटलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट पर ईडी ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट का संचालन वर्तमान में दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह की देखरेख में हो रहा है। रांची में ईडी ने इस मामले में पहले ही ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच एजेंसी को संदेह है कि पिछले एक वर्ष के दौरान करीब 150…
जमशेदपुर। आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने युवाओं को झारखंड के भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवेशन के दौरान बिरसा मुंडा टाउन हॉल से निकले युवा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चमरियां गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल और उलियान स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह यात्रा रविवार सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः नेताजी सुभाष मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का संदेश भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले…
जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के चौथे इंस्टॉलेशन समारोह में लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई नेतृत्व टीम ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। साकची स्थित एक होटल में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान अंशुल रिंगासिया ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर नई कार्यकारिणी का नेतृत्व संभाला। उनके साथ क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। सेवा कार्यों के विस्तार का लिया संकल्प नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशुल रिंगासिया ने वरिष्ठ लायन नेताओं, क्लब सदस्यों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों, परिवारजनों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम का उद्देश्य आने वाले वर्ष में…
