Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, 1934 से चली आ रही है पूजा की परंपरा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, 1934 से चली आ रही है पूजा की परंपरा

प्लास्टिक की उपयोगी वस्तुओं से बना आकर्षक पंडाल, 20 फीट की माँ राजराजेश्वरी की प्रतिमा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
News DeskBy News DeskOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन घाटशिला के विधायक श्री सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा के विधायक श्री समीर मोहंती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर कमिटी के मुख्य संरक्षक श्री राजू गिरी, अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव श्री दिनेश कुमार सहित कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वर्ष 1934 से निरंतर आयोजित हो रही इस दुर्गा पूजा की ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक आस्था के बीच इस वर्ष पंडाल को विशेष रूप दिया गया है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों ने प्लास्टिक की बोतल, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर आकर्षक पंडाल तैयार किया है। इसके माध्यम से रचनात्मकता के साथ वस्तुओं के पुनः उपयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण माँ दुर्गा की लगभग 20 फीट ऊँची राजराजेश्वरी स्वरूप की प्रतिमा है, जिसका निर्माण ओडिशा के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। इसके अलावा चांदीपुर की आकर्षक विद्युत सजावट और पूजा परिसर में आयोजित भव्य मेले से श्रद्धालुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण तैयार किया गया है।

विधायक सोमेश सोरेन ने दीं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ

उद्घाटन समारोह में घाटशिला के विधायक श्री सोमेश सोरेन ने टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए पूजा महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विधायक समीर मोहंती ने की कमिटी के प्रयासों की सराहना

बहरागोड़ा के विधायक श्री समीर मोहंती ने भी कमिटी के सभी सदस्यों एवं शहरवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1934 से चली आ रही इस पूजा की परंपरा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोगों की अटूट धार्मिक आस्था का प्रतीक है। आकर्षक पंडाल निर्माण और माँ राजराजेश्वरी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण है। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए शहरवासियों से सपरिवार पूजा पंडाल में पहुँचकर माँ का आशीर्वाद लेने की अपील की।

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

मुख्य संरक्षक राजू गिरी का संबोधन

कमिटी के मुख्य संरक्षक श्री राजू गिरी ने कहा कि टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की पूजा वर्ष 1934 से श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित होती आ रही है। इतने वर्षों से इस आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाने में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और कमिटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंडाल की विशेष सजावट और माँ राजराजेश्वरी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण है। उन्होंने सभी शहरवासियों से सपरिवार पंडाल में आकर माँ दुर्गा का दर्शन करने की अपील की।

महासचिव दिनेश कुमार ने शहरवासियों को किया आमंत्रित

कमिटी के महासचिव श्री दिनेश कुमार ने कहा कि टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की पहचान वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और आकर्षक पंडालों के लिए रही है। पूर्व में यहाँ गोवा के शांता दुर्गा टेम्पल और देवघर के प्रसिद्ध नौलखा मंदिर सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक पंडाल बनाए जा चुके हैं। इस वर्ष प्लास्टिक की उपयोगी वस्तुओं से पंडाल तैयार कर रचनात्मकता और पुनः उपयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि कमिटी का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सजावट, माँ दुर्गा के दर्शन और मेले के माध्यम से एक यादगार अनुभव मिले। उन्होंने जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की।

वर्षों से सेवा करने वाले पुरोहितों का सम्मान

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

समारोह के दौरान वर्षों से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक सेवा में योगदान देने वाले पंडित प्रदीप्त कुमार दास, पंडित निरंजन रथ और श्री कृष्णा साहू जी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कमिटी ने उनके लंबे समय से जारी सेवा-समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

उदद्घाटन समारोह में मोहन कर्मकांर, महावीर मुर्मू, अभिषेक सिंह, सतबीर सिंह, सोनू सिंह, डॉ संजय गिरी, डिबर पूर्ति उपस्थित थे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह यादव ने की। मंच का संचालन महासचिव श्री दिनेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लाइसेंसी श्री किशोर कुमार राजा ने प्रस्तुत किया।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, रंजीत गुप्ता, अजय कुमार, सतीश कुमार, राज कुमार सिंह, अमोद सिंह, सुनील कुमार चौधरी, बलकार सिंह, जितेंद्र साहू, सहित कमिटी के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए सपरिवार पूजा पंडाल में पहुँचकर माँ दुर्गा का दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आमंत्रण दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजनों ने उद्घाटन समारोह में लिया भाग

October 15, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टुईलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, 1934 से चली आ रही है पूजा की परंपरा

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजनों ने उद्घाटन समारोह में लिया भाग

October 15, 2026

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group