समाजसेवी शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और केके अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, सत्य की जीत और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रसिद्ध श्री श्री रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्री श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित पूजा समारोह का उद्घाटन समाजसेवी एवं बिष्टुपुर स्थित श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन केके अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।
दुर्गा पूजा सत्य की जीत और सामाजिक एकता का प्रतीक : शेखर डे
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर विजय और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि दुर्गोत्सव समाज को यह संदेश देता है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, न्याय और सदाचार के मूल्यों को अपनाना चाहिए।
शेखर डे ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मिलने वाली प्रेरणा को जीवन में उतारते हुए समाज और देश के हित में कार्य करना ही इस पर्व की वास्तविक सार्थकता है।
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल है रंकिणी मंदिर
समारोह में डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन केके अरोड़ा ने कहा कि कदमा स्थित रंकिणी मंदिर जमशेदपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशेष पहचान रखता है।
उन्होंने बताया कि यहां दुर्गा पूजा पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ आयोजित की जाती है। कदमा के साथ आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी यह पूजा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
पूजा कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जनार्दन पांडेय, केजी गोविंद, एआर डे, सतीश वर्मा, संजय कुमार प्रेमनाथ, हरभजन सिंह, एस. रमेश, सुभाष और कार्तिक सहित कमेटी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा के दर्शन की व्यवस्था शुरू कर दी गई।


