New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। ये आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते आईईडी, हथियारों और हेरोइन की कथित तस्करी से जुड़ी सीमा पार आतंकी साजिश में शामिल थे। इसमें अन्य ठिकानों के साथ एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश भी शामिल थी। एनआईए के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में गिरफ्तार किए जा चुके शुभम कुमार और फरार जसवीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। यह मामला फरवरी 2026 में शुभम कुमार की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर स्थित राज्य विशेष…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौकरी अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो नीत गुट के साथ शनिवार को बातचीत की। रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में यह बैठक शुरू हुई। महतो के अनशन का शनिवार को सातवां दिन है। इस गुट का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सप्ताह से राजधानी में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता महतो ने कहा, हम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और उस एजेंसी द्वारा आयोजित सभी…
Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच शुक्रवार को विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इससे पहले फरवरी में उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था। कुल अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास विभाग के लिए सबसे अधिक 4,258.67 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के लिए…
Chatra. झारखंड के चतरा जिले में गुस्साए लोगों द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक लड़की का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आरोपी व्यक्ति की मंगलवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पु लिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने…
Ranchi. पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य और सक्रिय दो महिला उग्रवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य की पहचान सालुका कायम के रूप में हुई है जबकि दो महिला उग्रवादियों में से एक कोडोमुनी कोड़ा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया, सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य…
Jamshedpur. हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचते ही सक्रिय चोर बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर फरार हो जाते हैं। चोरी का विरोध करने वाले ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ भी मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी रोकने के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मी शैलेंद्र दुबे ने चोरों का विरोध किया। इससे नाराज चोरों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।…
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार शाम जमीन धंसने की घटना के बाद 12 से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह भू-धंसाव कोयला खनन में लगी एक कंपनी द्वारा किए गए विस्फोट के कारण हुआ, जिससे छताबाद इलाके में जमीन कई फीट नीचे धंस गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया, “भू-धंसाव के बाद दीवारें झुक जाने से कई निवासी अपने घरों के भीतर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर…
Ranchi. झारखंड में 14वीं जेपीएससी रद्द करने की मांग को लेकर छात्र 14 दिनों से धरने पर बैठे हैं। इसी बीच शुक्रवार देर रात छात्रों और सरकार के डेलिगेशन के बीच मीटिंग हुई। रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में छात्रों और सरकार के डेलिगेशन के बीच एक घंटे मीटिंग हुई। हालांकि, छात्रों का आंदोलन अभी जारी रहेगा। मीटिंग खत्म होने के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ छात्र नेता रवींद्र पासवान और राजेश प्रसाद ने कहा, ‘यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। सभी के साथ बैठकर परिवार जैसा महसूस हुआ। यह वाकई एक सकारात्मक बैठक…
बिलासपुर: ट्रेनों में बिना किसी ठोस कारण के अलार्म चेन खींचने (Alarm Chain Pulling) वाले लापरवाह यात्रियों के खिलाफ भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बिलासपुर रेल मंडल (Bilaspur Railway Division) में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऐसे लोगों के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा अभियान चलाया है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक महज चार महीनों के भीतर बिना वजह ट्रेन रोकने वाले 667 लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। न्यायालय के माध्यम से इन आरोपियों से 3.20 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-42/2026 में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामले में शामिल दो विधि-विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस के अनुसार…
