Chakardharpur . 1,388 किलोग्राम चूरा पोस्त से लदे ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, बरामद प्रतिबंधित सामग्री की कीमत लगभग 2.08 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि रविवार को रानिया पुलिस थाना क्षेत्र के भालुटोली गांव के पास कामदारा-रानिया सड़क पर जांच के दौरान वाहन को रोका गया। उप-मंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया, “बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जैसे ही चालक ने पुलिस को देखा, उसने वाहन को…
Author: News Desk
Jamshedpur: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद Galudih.गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपित के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गालुडीह थाना दर्ज मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर…
सरायकेला-खरसावां : गर्मी के मौसम में जिले के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े, इसे लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार, 11 मई 2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त (DC) नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘जिला जल एवं स्वच्छता समिति’ की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। ड्राई क्षेत्रों में तुरंत बहाल हो वैकल्पिक व्यवस्था उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बैठक के…
जमशेदपुर । टाटा स्टील ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर कैंप 2026 का शुभारंभ कर दिया है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ इस बहुप्रतीक्षित कैंप की शुरुआत हुई। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा आयोजित यह कैंप 11 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में भी हो रहा आयोजन जमशेदपुर के अलावा टाटा स्टील के अन्य परिचालन क्षेत्रों जैसे टीएसके, टीएसएम और टीजीएस में भी समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य खेल, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता की भावना…
जमशेदपुर । सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से जेनएसी (JNAC) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। व्यापारियों को मिली बड़ी सुविधा शिविर के दौरान कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 13 पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया से करीब 55 हजार रुपये की राजस्व राशि भी एकत्रित हुई। चैंबर पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा और व्यापारिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 27 लाख 24 हजार 66 रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के तहत गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप, बजरंग नगर, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन एवं सिक्योरिटी लाइन स्थित फुटबॉल मैदान में हाई मास्ट…
जमशेदपुर । मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई संवेदकों, नगर निगम अधिकारियों, सिटी मैनेजर और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा उठाव, मैनपावर की उपलब्धता और संसाधनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। रात्रि में भी होगा कचरा उठाव बैठक में मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मानगो की बढ़ती आबादी और लोगों की अपेक्षाओं को देखते…
जमशेदपुर । बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आम जनता और कांग्रेस नेताओं द्वारा रखी गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने रखी बात जनता दरबार में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई और कचरा निस्तारण जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा,…
जमशेदपुर। लौहनगरी में सोमवार की सुबह एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली घटना के साथ हुई। शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको रोड नंबर 2 (क्वार्टर नंबर L5/13) में एक पिता ने ही अपने हंसते-खेलते परिवार को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आरपी सिंह ने अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी और हथौड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे जमशेदपुर को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। गर्भवती बेटी पर भी नहीं आया रहम…
जमशेदपुर : प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा एवं सार्थक प्रयास से आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल को हेमंत…
