Author: News Desk

धनबाद। श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालु कांवरियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनबाद रेल मंडल ने गुरुवार को धनबाद और चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा संचालित इस अभियान के तहत यात्रियों को ट्रेनों, प्लेटफॉर्म, टिकट व्यवस्था और स्टेशन सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 06 अगस्त 2026 को चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभालना और कांवरियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। प्लेटफॉर्म,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को टाटा स्टील UISL के सीनियर जनरल मैनेजर आर.के. सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए सोनारी, कदमा और बिष्टुपुर क्षेत्र की प्रमुख नागरिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ज्ञापन का अवलोकन करने के बाद आर.के. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई कार्य कंपनी की प्राथमिकता सूची में…

Read More

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ कार्यक्रम के साथ गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को एक्सएलआरआई, सीएच एरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव-नामांकित विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्कृति से परिचित कराना और उनके भविष्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिल्लो पारिख, चेयरमैन, सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल (निदेशक, वैदेही मोटर्स) थे। सम्मानित अतिथियों में रवि एस. राजहंस (डिप्टी जनरल मैनेजर-एचआर, रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड), अनिमेष आनंद (सीनियर एसडीएम, ओरेकल इंडिया), धर्मेंद्र…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आजादी का जश्न मनाने और जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त तक जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में, गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर…

Read More

जमशेदपुर, आईएचसीएल (ताज होटल्स) के विवांता जमशेदपुर ने विश्वस्तरीय वेलनेस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अपने अत्याधुनिक जिम, स्पा एवं सैलून का शुभारंभ किया। गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के चीफ, सेफ्टी श्री नीरज सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर होटल के वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, तथा व्यावसायिक सहयोगी उपस्थित थे। नव स्थापित वेलनेस सुविधाओं को इस प्रकार विकसित किया गया है कि होटल के अतिथियों के साथ-साथ शहरवासियों को भी एक ही परिसर में फिटनेस, आराम और व्यक्तिगत सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से…

Read More

समर्थकों से अपील: कृपया मुझसे मिलने न आएं, जल्द ही दिनचर्या में लौटूंगा रांची। विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के रांची स्थित एक निजी अस्पताल में आने के बाद यह खबर फैल गई कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि वस्तुतः 1 और 2 अगस्त को जमशेदपुर में लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने और थकान के बावजूद 3 अगस्त को टेल्को एवं गोविंदपुर के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित कांवरिया सेवा शिविर के साथ-साथ तारापुर और डुमा के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इसके बाद 4 अगस्त की सुबह वे विधानसभा की…

Read More

धनबाद:  यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है- क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन का दिन विस्तारित तिथि 1. 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल शनिवार 08.08.26 से 26.09.26 तक 2. 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल रविवार 09.08.26 से 27.09.26 तक गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का भुसावल मंडल के रावेर स्टेशन पर ठहराव यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा रेलखंड पर स्थित रावेर स्टेशन पर गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का तत्काल प्रभाव से…

Read More

Ranchi.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे हिस्से के तहत अगस्त से सितंबर तक देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश ‘दीर्घावधि औसत’ 94 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान जताया गया है। दीर्घावधि औसत (एलपीए) 1971 से 2020 के ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर, अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में बारिश का एलपीए 422.8 मिलीमीटर है। एलपीए, किसी खास इलाके में एक तय समय (जैसे महीना या मौसम) में हुई बारिश का औसत होता है, जो आमतौर पर 30 से 50…

Read More

Ranchi. झारखंड के तीन सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने कई दशकों तक लोक नीति को आकार देने और विद्यालयों को बेहतर बनाने व स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के बाद अब हर बच्चे तक अच्छी शिक्षा पहुंचाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत की है। पूर्व स्वास्थ्य सचिव एवं वर्तमान में अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. शिवेंदु, राज्य की पूर्व शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा और पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी जनसेवा के अपने मिशन को जारी रखा। नौकरशाहों ने कहा कि…

Read More

New Delhi. मेटा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने पर माफी मांगी है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पोस्ट कुछ देर के लिए हटाए जाने के मामले में सरकार द्वारा हाल ही में समन जारी किए जाने के बाद कंपनी की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने बाल शोषण सामग्री, डीपफेक और मंच के संचालन में हुई गलतियों के लिए माफी…

Read More