Author: News Desk

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से करीब आधे घंटे तक देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, महतो के स्वास्थ्य और आंदोलनकारियों के हालात की जानकारी ली। वांगचुक ने अपने विचार…

Read More

Ranchi . झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बुधवार को छात्रों ने अपना विरोध और तेज कर दिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा, ”सरकार को 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करनी चाहिए और मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने झारखंड सरकार से कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित करने, जेपीएससी के सभी अधिकारियों को हटाने और हाल में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम रद्द करने की मांग की। हेमंत…

Read More

Ranchi . झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बुधवार को छात्रों ने अपना विरोध और तेज कर दिया तथा पांच और प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने का मुद्दा एक राष्ट्रीय समस्या है और उन्होंने इस गतिरोध को सुलझाने के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो से बुधवार को बातचीत की और उनसे पानी पीने की अपील की। वांगचुक की अपील मानते हुए महतो…

Read More

जमशेदपुर |  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर और इंद्रानगर में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के अनुपालन में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई को तत्काल स्थगित करने और प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास की मांग उठाई। इस दौरान दोनों बस्तियों के चार प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक ने मुख्यमंत्री को बस्तीवासियों की वर्तमान स्थिति, संभावित विस्थापन से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों और मानवीय…

Read More

चाईबासा |  झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश तथा भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में #NewVoters अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) के प्रति जागरूक करना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कुलपति अंजिला गुप्ता की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान छात्रों को ECI NET मोबाइल ऐप के माध्यम…

Read More

हाजीपुर | बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुपौल और नई दिल्ली के बीच नई दैनिक स्पेशल ट्रेन (04072/04071) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सहरसा-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से होकर चलेगी। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में 3 एसी थ्री-टियर (3AC), 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन उत्तर बिहार, मिथिलांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए नई दिल्ली तक सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। नई…

Read More

जमशेदपुर |  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को कर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अब 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिले में कुल 15,11,805 मतदाता…

Read More

जमशेदपुर |  पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्त की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया जांच अभियान, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, डायलिसिस सेवाओं, प्रोजेक्ट उल्लास, डेंगू, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन और एनीमिया मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को…

Read More

जमशेदपुर |  जमशेदपुर में दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने और उन्हें शिक्षा, संचार, रोजगार तथा दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से EnAble India द्वारा दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के सहयोग से RWS (Reading Without Seeing) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार, 05 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय, आम बागान, दुर्गा पूजा मैदान, साकची में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों और विद्यालयों से आए दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल उपकरणों के उपयोग से जुड़ी नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। मोबाइल…

Read More

बिलासपुर – यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से/होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। विवरण इस प्रकार है – निरस्त रहने वाली ट्रेनें 👉 दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर…

Read More