Author: News Desk

New Delhi. थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के कारण हवा में अपनी निर्धारित ऊंचाई से अचानक लगभग 300 फुट नीचे आ गया, जिससे विमान में सवार कम से कम 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घायल होने वालों में चालक दल का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। एअर इंडिया का ए-320 श्रेणी का विमान फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या ‘एआई2379’ का संचालन कर रहा था। विमान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया।…

Read More

Jamshedpur. सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने मंगलवार को टाटा स्टील यूआइएसएल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ की सूखी और खतरनाक टहनी को भी हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह पर कार्रवाई की गई, वहां लंबे समय से एक दुकान संचालित हो रही थी। यहां मिट्टी के बर्तन, घड़े और अन्य सामान बनाए और बेचे जाते थे। दुकान के ऊपर पेड़ की एक बड़ी सूखी टहनी टूटकर लटक रही थी, जिससे…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही 20 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के समय पीड़िता की चार वर्षीय छोटी बहन भी उसके साथ मौजूद थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची का परिवार पहले से ही गंभीर पारिवारिक संकट से गुजर…

Read More

Jamshedpur. झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को साकची स्थित जुबली पार्क गेट गोलचक्कर पर श्रद्धांजलि सभा और पथलगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने घोषणा की कि अब जुबली पार्क गोलचक्कर को ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी भी सरकारी अथवा अधिकृत एजेंसी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के…

Read More

Ramgarh. गोला प्रखंड स्थित लुकैयाटांड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. रामगढ़ के लुकैयाटांड स्थित सोना सोबरन मेमोरियल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं. श्रद्धांजलि सभा में करीब 10 हजार लोगों के आने की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, झारखंड आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि और सोरेन परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे. साथ ही कई मंत्री, नेता और विधायक…

Read More

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने प्रस्तावित  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को गति देने के लिए झारखंड सरकार से शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सबा आलम अंसारी से मुलाकात कर परियोजना से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण (Forest Land Diversion) के लंबित बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र, समयबद्ध कार्रवाई की मांग SCCI ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि 99.256 हेक्टेयर…

Read More

जमशेदपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में डोबो पुल, सोनारी मरीन ड्राइव पर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, गुरु वंदना और “जय गुरु रविदास” के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। डोबो पुल से भूतनाथ मंदिर तक गूंजे जयघोष रांची से निकली कलश यात्रा के जमशेदपुर पहुंचने पर विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश…

Read More

हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रेलवे द्वारा बख्तियारपुर-मोकामा- किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन 03556/03555 श्रावणी मेला स्पेशल तथा आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक 03270/03269 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा । 1. गाड़ी सं. 03555/03556 मधुपुर-पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिनि)- गाड़ी सं. 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29.08.2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से 20.30 बजे खुलकर 21.00 बजे जसीडीह, 21.37 बजे सिमुलतला, 22.25 बजे झाझा, 22.53 बजे जमुई, 22.33 बजे किउल, 22.43…

Read More

धनबाद। श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए धनबाद रेल मंडल ने विशेष सहायता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत धनबाद, चन्द्रपुरा और बरकाकाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि कांवरियों और अन्य श्रद्धालु यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन मिल सके। स्टेशनों पर यात्रियों को दी जा रही हर जरूरी जानकारी रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के अनुसार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, स्टेशन पर…

Read More

हाजीपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 के विभिन्न पदों हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फेज-। का विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य 01 जोड़ी परीक्षा स्पेशल गाड़ी सं. 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी सं. 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 04, 05, 06, 09 से 14 एवं 17 से 21 अगस्त को रांची से 19.00 बजे प्रस्थान कर 20.40 बजे बरकाकाना, 21.52 बजे हजारीबाग टाउन, अगले दिन 00.10 बजे कोडरमा, 02.36 बजे तिलैया, 02.58 बजे नवादा, 03.16…

Read More