जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्त की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया जांच अभियान, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, डायलिसिस सेवाओं, प्रोजेक्ट उल्लास, डेंगू, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन और एनीमिया मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को…
Author: News Desk
जमशेदपुर | जमशेदपुर में दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने और उन्हें शिक्षा, संचार, रोजगार तथा दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से EnAble India द्वारा दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के सहयोग से RWS (Reading Without Seeing) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार, 05 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय, आम बागान, दुर्गा पूजा मैदान, साकची में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों और विद्यालयों से आए दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल उपकरणों के उपयोग से जुड़ी नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। मोबाइल…
बिलासपुर – यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से/होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। विवरण इस प्रकार है – निरस्त रहने वाली ट्रेनें 👉 दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर…
जमशेदपुर | जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल ने आईक्यूएसी (IQAC) और बजाज फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में “Cyber Crime: Nationwide Fraud Awareness Campaign” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डिजिटल सुरक्षा, साइबर जागरूकता और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर केंद्रित यह अभियान विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मोहम्मद रेयाज़ ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पांच लाख रुपये का इनामी रवि सरदार तथा दो लाख रुपये की इनामी उसकी पत्नी मीणा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य हथियार और नक्सली गतिविधियों से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से इन तीनों नक्सलियों की तलाश की…
Ranchi झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)- (माओवादी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि वे मोटरसाइकिल से भुइयांडीह की ओर जा रहे थे और किसी विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने की कथित रूप से साजिश रच रहे थे। चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के कोजराम गांव निवासी सुरेंद्र गंझू (22) और…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 साल के एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर उसके हाथ-पैर काटने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बहमन टुटी ने यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी गांव में कोट्सोना नदी में व्यक्ति का धड़ तैरता हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि मृतक की शारीरिक बनावट और ग्रामीणों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शव की पहचान स्थानीय निवासी जॉन गगराई के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि श्वान दस्ते को तैनात किया गया और…
Ranchi. झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मरने वाले 13 लोगों में से आठ गिरिडीह, तीन दुमका और दो लातेहार से हैं। खोरीमहुआ के उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने बताया, गिरिडीह जिले में मेरे उप-संभाग के तहत आने वाले तीन पुलिस थानों के इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया…
Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को लड़की शौच के लिए बाहर गई थी, तभी व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, जब लड़की आज (मंगलवार) सुबह घर लौटी और उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो…
Mumbai. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा। इसके साथ आरबीआई ने ‘तटस्थ’ रुख को भी बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि के अनुमान को 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.1 प्रतिशत से घटाकर 5.0 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने…
