Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां
Headlines

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

News DeskBy News DeskOctober 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. यात्री ट्रेनों के लिए लोकोमोटिव की कमी के कारण रेलवे को कम गति वाले मालगाड़ी इंजनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे कई यात्री ट्रेनों को कई घंटे की देरी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि, रेल मंत्रालय ने कहा है कि इंजन का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए हैं। मंत्रालय ने 2026-27 में 492 और 2027-28 में 187 यात्री ट्रेन लोकोमोटिव के उत्पादन को मंजूरी दी है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘2026-27 के कार्यक्रम में 326 डब्ल्यूएपी-7 और 166 डब्ल्यूएपी-7 लोकोमोटिव शामिल हैं। उत्पादन के लिए पहले से चल रही इन परियोजनाओं के अलावा आधुनिक ट्रेनसेट को तेजी से अपनाया जा रहा है और मौजूदा परिसंपत्तियों के इस्तेमाल में भी सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में ट्रेन परिचालन में कई गुना वृद्धि हुई है और भारतीय रेलवे यात्रियों के सभी वर्गों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रहा है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, कई मामलों में यात्री ट्रेनों के लिए कोचिंग लोकोमोटिव की कमी के कारण उन्हें कम गति वाले मालगाड़ी इंजनों से चलाना पड़ा। इससे ट्रेनों के परिचालन समय में नुकसान हुआ और देरी हुई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न रेलवे जोन से हर महीने औसतन 80 से 100 ऐसे मामले सामने आते हैं।
रिकॉर्ड के अनुसार, हाल के एक मामले में ट्रेन संख्या 11044 (बलिया-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस) का परिचालन तीन सितंबर, 2026 को आवश्यक कोचिंग लोकोमोटिव उपलब्ध नहीं होने के कारण पांच घंटे 28 मिनट प्रभावित हुआ।

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

इस ट्रेन में डब्ल्यूएपी-4 यात्री इंजन लगाया जाना था, जिसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है। लेकिन कोचिंग लोकोमोटिव उपलब्ध नहीं होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे जोन ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला मालगाड़ी इंजन उपलब्ध कराया। सूत्रों ने कहा, ‘‘इसके बाद बीना-खंडवा खंड में 13:26 बजे से 00:59 बजे के बीच ट्रेन के परिचालन समय में नुकसान हुआ। इस घटना के कारण 328 मिनट (पांच घंटे 28 मिनट) की देरी दर्ज की गई।’’

सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेलवे के पास करीब 17,900 लोकोमोटिव हैं, जिनमें लगभग 13,700 इलेक्ट्रिक और करीब 4,200 डीजल इंजन हैं। करीब 13,700 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में से लगभग 3,400 यात्री ट्रेनों के लिए इस्तेमाल होते हैं। इनमें वाइड/ब्रॉड गेज एसी श्रेणी के विभिन्न डब्ल्यूएपी लोकोमोटिव शामिल हैं। शेष मालगाड़ियों और अन्य परिचालन जरूरतों के लिए इस्तेमाल होने वाले डब्ल्यूएजी श्रेणी के लोकोमोटिव हैं।

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

करीब 4,200 डीजल लोकोमोटिव में से 284 का इस्तेमाल यात्री ट्रेनों के लिए किया जाता है, जबकि अधिकतर का इस्तेमाल मालगाड़ियों, शंटिंग, विभागीय और अन्य कार्यों में होता है। भारतीय रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 2013-14 में उसके पास 5,633 डीजल और 4,823 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव थे, यानी कुल 10,456 लोकोमोटिव थे। इनमें 4,823 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में से 1,371 यात्री लोकोमोटिव थे। हालांकि, 2013-14 के आंकड़ों में डीजल यात्री लोकोमोटिव की कुल संख्या का उल्लेख नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि 2014 के बाद रेलवे विद्युतीकरण की गति बढ़ने के साथ डीजल लोकोमोटिव का उत्पादन धीरे-धीरे कम हुआ और इलेक्ट्रिक इंजनों के उत्पादन को गति मिली। देश के लगभग सभी रेलवे जोन से यात्री ट्रेनों में मालगाड़ी के इंजनों के इस्तेमाल के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026
Recent Post

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group