Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Headlines

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

News DeskBy News DeskOctober 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड के पास बीती देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। 7 से 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद बंदूक की नोक पर घर में रखे नकद रुपये और आभूषण लूटकर फरार हो गए। थाना से इतनी कम दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर के मुख्य रास्ते से अंदर घुसे। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पूरे घर में लूटपाट की और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में भय का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से लूटे गए आभूषणों और अन्य सामानों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

चांडिल थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस डकैती की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हथियारबंद बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, लूटे गए नकद रुपये और आभूषणों की कुल कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026
Recent Post

Congres 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group