Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र के मझगांव में वर्ष 2018 में हुई मारपीट के मामले में जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी धर्मेंद्र कुमार की अदालत ने सात आरोपियों को दोषी करार दिया है. अदालत ने छह आरोपियों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया, जबकि पूर्व में दोषसिद्धि के कारण पोल्टू मंडल को छह माह के साधारण कारावास और कुल तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. फैसला 7 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया. मामला 26 मार्च 2018 का है. सूचक संपारानी मंडल की शिकायत के अनुसार, गांव में धुलट पर्व के दौरान अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद हुआ था.…
Author: News Desk
जमशेदपुर। अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन दान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस सेवा कार्य के अंतर्गत राशन सामग्री का दान किया गया। कार्यक्रम में ऋषि जालान, केशव अग्रवाल, मनोज गोयल, अंशुल रिंगासिया, हेमंत अग्रवाल, संजय शर्मा सहित मंच के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू के कथित अवैध खनन, भंडारण और तस्करी तथा जंगलों में पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्राकृतिक संसाधनों के कथित दोहन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी शामिल थे। ज्ञापन में गुड़ाबांदा, चाकुलिया और बहरागोड़ा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णरेखा नदी से बालू के अवैध खनन…
जमशेदपुर: पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर ‘अंत्योदय एक अभियान’ की ओर से शनिवार को जुगसलाई स्थित पार्वती घाट में 599 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म, पिंडदान और हवन किया गया। इस दौरान करीब 1000 लोगों के लिए श्राद्ध भोज की व्यवस्था की गई। साथ ही, अंतिम संस्कार के कार्य में सहयोग करने वाले पार्वती घाट के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अभियान की शुरुआत पत्रकार एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद प्रवीण सेठी ने वर्ष 2022 में गणेश चतुर्थी के दिन की थी। उन्होंने एक दिव्यांग दंपति के अंतिम…
सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध बालू के खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 30,000 सीएफटी बालू जब्त किया है। इसके अलावा चौका घाटी में अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक आईसर वाहन को भी जब्त किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने नीमडीह थाना क्षेत्र के हुरुपाथरडीह गांव और चौका घाटी में कार्रवाई की। जब्त बालू और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया…
जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक एवं युवा समाजसेवी श्री सुनील सिंह आज भुइँयाडीह स्थित मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंत्येष्टि में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले सहित शहर के कई वरिष्ठ नेतागण, समाजसेवी, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सुनील सिंह के असमय निधन से उनके परिवार, शुभचिंतकों और शिक्षा जगत में शोक की लहर है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट…
आदित्यपुर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में शनिवार को वार्षिक विद्यालय प्रदर्शनी 2026–27 का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक परियोजनाओं और मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक एवं चिकित्सा सलाहकार डॉ. प्रदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल, साकची, जमशेदपुर की बाल दंत चिकित्सक डॉ. यशस्विनी श्रॉफ, वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर डे तथा प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव…
जमशेदपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शनिवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन किया गया। समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लौहनगरी जमशेदपुर के विद्वान पुरोहितों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात 61 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा सभी को वस्त्र एवं दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ब्राह्मणों ने मारवाड़ी एवं अग्रवाल समाज को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया तथा समाज की निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली…
जमशेदपुर: दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इनमें टाटानगर-बक्सर, शालीमार-चेन्नई बीच और दिल्ली-संतरागाछी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। 1. टाटानगर-बक्सर पूजा स्पेशल: नवंबर तक हर मंगलवार चलेगी ट्रेन संख्या 08183/08184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार होगा। टाटानगर से बक्सर (08183) परिचालन: 13 अक्टूबर से 24…
Jamshedpur. जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं की उपस्थिति में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ शालीनता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। साथ ही, चेकिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी…
