Jamshedpur. बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में रविवार रात हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी आफताब खान की मंगलवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आफताब की मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना के सामने स्थित डनलप रोड पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी…
Author: News Desk
Mumbai. वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंध वाले शेयर के लिए नयी नीलामी प्रणाली लागू होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुख रहा। शेयर बाजार के नकद खंड में ‘क्लोजिंग ऑक्शन सेशन’ (सीएएस) सोमवार से लागू हो गया। इसके तहत पात्र शेयर के बंद भाव तय करने के लिए नयी नीलामी-आधारित प्रणाली शुरू की गई है। इसका उद्देश्य मूल्य खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाना है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक चढ़कर 78,736.20 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.95 अंक टूटकर 24,600.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों…
Jamshedpur. टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉई यूनियन और प्रबंधन के बीच कर्मचारियों के वेज/ग्रेड रिवीजन को लेकर सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता संपन्न हुआ। उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत कर्मचारियों की सीटीसी में सात वर्षों के लिए न्यूनतम 18,805 रुपये, औसतन 19,000 रुपये और अधिकतम 21,200 रुपये की बढ़ोतरी होगी।समझौते के अनुसार नाइट शिफ्ट अलाउंस 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया गया है। टर्म इंश्योरेंस की राशि 25 लाख रुपये होगी, जबकि हेल्थ इंश्योरेंस 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर गंभीर मामलों में 7.5 लाख रुपये तक किया जा सकेगा। इंक्रीमेंट वैल्यू भी…
Jamshedpur. जुगसलाई थाना के समीप सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो अपने निर्धारित मार्ग से बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के कटिंग की ओर मुड़ा। अचानक सामने आने से दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक के साथ…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में पुरानी रंजिश के कारण एक आदिवासी दंपति की हत्या के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंडकिडा गांव के डोंका सिंकू (44) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकू (42) के शव शुक्रवार को एक नाले से बरामद किए गए। उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात दंपति की हत्या कर दी गई थी और पीड़ितों की बहू शीला सिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से सिर…
Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य के मौजूदा हालात की सूचना दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्यपाल के पद पर दो वर्ष पूरे कर चुके गंगवार ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा की और लिखा, “झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। गंगवार ने एक्स पर पोस्ट किया, आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ…
Patna जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसे दलों के असंतुष्ट समर्थकों के सहयोग से संभव हुई। किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों से हराने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। बांकीपुर विधानसभा सीट पर 1995 से भाजपा लगातार जीत दर्ज करती रही थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब अकेले चुनाव लड़ने…
Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने तीन से छह अगस्त तक कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने को लेकर ‘येलो’ अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस दौरान पूरे राज्य में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना…
Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा संचालित जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद किए जाने के बाद अब इसका विरोध दिखने लगा है. जमशेदपुर फुटबॉल प्रेमियों ने टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि टाटा स्टील अपना निर्णय बदले अन्यथा जोरदार आंदोलन होगा. जमशेदपुर में फुटबॉल प्रेमी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं, जिसके तहत फुटबॉल प्रेमी और खिलाड़ियों ने बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन कार्यालय के पास सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को फिर से चालू करने की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में…
Ranchi: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक 16 वर्षीय किशोरी, जो लगभग छह वर्ष पहले मानव तस्करी का शिकार हो गई थी, को दिल्ली में चलाए गए संयुक्त बचाव अभियान के दौरान सकुशल मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और विशेष रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक पूरी की गई। मामले ने आधार दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े, संगठित मानव तस्करी नेटवर्क और जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराधों को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। नाबालिग अवस्था में झारखंड से दिल्ली ले जाया गया बचाव के बाद पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान…
