जमशेदपुर / आदित्यपुर: उत्कल एसोसिएशन में आगामी 9 तारीख को होने वाले चुनाव से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संस्था के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच एसोसिएशन के संरक्षक और प्रमुख उद्योगपति एस. के. बेहेरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 50 वर्षों के बेदाग सार्वजनिक जीवन का हवाला देते हुए बेहेरा ने स्पष्ट किया कि किसी भी सामाजिक संस्था में वैचारिक मतभेद और टकराव संस्था के हित में नहीं हैं। संस्था की गरिमा और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए उन्होंने खुद को इससे अलग करने का यह कठिन निर्णय लिया है।…
Author: News Desk
जमशेदपुर। श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर मंडल के 70 सदस्यों द्धारा मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डांगा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के बाद सभी सदस्यों ने स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से भटली परिवार के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा भगवान शिव की आरती की गई। सामूहिक ताली-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो…
जमशेदपुर। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सूर्यधाम शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, श्रीराम दरबार एवं भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। सूर्यधाम शिवालय पूरे दिन बम-बम…
●भूपेंद्र सिंह सर्वसम्मति से पुनः बने सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष, चंद्रशेखर मिश्रा ने रखा प्रस्ताव जमशेदपुर। पवित्र श्रावण मास की तृतीय सोमवारी 17 अगस्त (सोमवार) को आयोजित होने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में, रविवार को समिति की एक महत्वपूर्ण आम सभा मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सम्पन्न हुई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष…
राजेन्द्र पुल, मोकामा के समानांतर नये रेल पुल के निर्माण कार्य का अंतिम चरण , नये पुल से रेल परिचालन प्रारंभ करने हेतु 21 सितंबर से एनआई कार्य किया जाएगा, इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन रद्द/मार्ग परिवर्तन/आंशिक समापन/प्रारंभ हाजीपुर: मोकामा के पास गंगा नदी पर मौजुदा राजेन्द्र पुल के समानांतर एक नये रेल पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इससे होकर रेल परिचालन प्रारंभ करने के उद्देश्य से एनआई कार्य किया जाना प्रस्तावित है । इस कार्य हेतु दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, उपरी हाथीदह जं, टाल जं, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल में दिनकर…
Jamshedpur: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने और इंडियन सुपर लीग (ISL) से बाहर होने के फैसले के बाद उठ रहे विवाद के बीच सोमवार को टाटा स्टील ने पहली बार आधिकारिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदररामम ने कहा कि JFC का संचालन बंद करने का निर्णय पूरी तरह टाटा स्टील के बोर्ड का है और इसका किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं है। JFC बंद करने का फैसला बोर्ड स्तर पर लिया गया डीबी सुंदररामम ने स्पष्ट किया कि खेलों में निवेश का…
Mumbai.भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.06 अंक चढ़कर 78,564.70 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 150 अंक की बढ़त के साथ 24,532.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटीसी, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं, सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर नुकसान…
Patna. बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने कहा, “समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (संख्या 63344) सोमवार तड़के करीब तीन बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के मोटर कोच में आग लगने की सूचना दी। आग ने ट्रेन के दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि अग्निशामक यंत्रों से आग पर काबू नहीं पाया जा…
New Delhi. सरकार ने नीट-पीजी परीक्षा के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के विकल्पों का दायरा बढ़ाया जाएगा, अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले शहरों तक यात्रा की योजना बनाने के लिए ज्यादा समय दिया जाएगा और परीक्षा में हर सवाल के लिए ज्यादा समय मिलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन सुधारों का मकसद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-परास्नातक (नीट-पीजी) के उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रश्न पत्र तैयार करने और उसे पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। राष्ट्रीय…
New Delhi. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तीन अगस्त से शेयर बाजार में नया ट्रेडिंग नियम लागू करने जा रहा है. इसका उद्देश्य शेयरों का समापन मूल्य (क्लोजिंग प्राइस) अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है. नये नियम के तहत, एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) में शामिल शेयरों की सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 3:15 बजे तक होगी . इसके बाद 3:20 बजे से 3:30 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन चलेगा, जिसमें शेयरों का अंतिम मूल्य तय किया जायेगा. ऑर्डर का मिलान 3:30 बजे से 3:35 बजे तक होगा. इसी मूल्य को उस दिन का आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस माना जायेगा. एफएंडओ सेगमेंट में…
