Ranchi. झारखंड पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘जान से मारने की धमकी’ देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रांची जिले के नगरी पुलिस थाने में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगरी मंडल अध्यक्ष रितेश राज महतो की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। नगरी पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उसी पुलिस थाना क्षेत्र के साहेर गांव के रहने वाले अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया…
Author: News Desk
Ranchi झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से तीन रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के थे और जबकि दो गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि आकशीय बिजली की चपेट में आईं महिलाएं हादसे के समय धान की रोपाई कर रही थीं। पतरातू पुलिस थाने के प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”रामगढ़ के दो गांवों में आकाशीय…
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं। बताया जा रहा है कि एक गोली पीठ में और दो गोलियां पेट में लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आफताब को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस…
Ranchi. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि जामताड़ा जिले की सीमा में…
Patna. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहराया जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। यादव शुक्रवार को किए गए नाटक को लेकर जारी विवाद के बीच संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इस मामले में उनके खिलाफ वाराणसी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर एक युवक यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत और समझाए जाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कहा, ”हमने युवक को समझा-बुझाकर और उसकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर उसे उतार लिया। वह शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह करीब…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं परीक्षा जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। प्रदर्शनकारी परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच और भर्ती एजेंसियों में सुधार की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 29 जुलाई से एक स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उन्होंने जेपीएससी में सीबीआई जांच का आदेश दो”, “छात्र एकता जिंदाबाद” और “हेमंत सोरेन शर्म करो” जैसे नारे लगाए। जेपीएससी अभ्यर्थी राहुल कुमार क्रांति ने कहा, “जेपीएससी में कई बार पेपर लीक हुए हैं। इस बार अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट लीक हुई…
Mahadevshal. आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र बाबा महादेवसाल धाम में रविवार को श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा महादेवसाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में प्रसिद्ध महादेवसाल धाम श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है और यहां लगने वाले श्रावणी मेले का सामाजिक एवं धार्मिक महत्व काफी बड़ा है। वहीं…
Adityapur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष (मेटलर्जी) के छात्र तनवीर (कोलकाता निवासी) असंगी चेक डैम (खरकई नदी) में डूब गया, इसके बाद संस्थान परिसर में भारी बवाल शुरू हो गया है. उग्र छात्रों ने मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.आंदोलनरत छात्रों की स्पष्ट मांग है कि पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनका इस्तीफा लिया जाए. डैम में डूबे छात्र को तुरंत खोजा किया जाए और दुर्घटनास्थल पर गेट व गार्ड तैनात किए जाएं. बता दें कि डैम…
Jamshedpur. जमशेदपुर। दलमा वन्य जीव अभयारण्य में आने वाले पर्यटकों को रविवार को बड़ी सौगात मिली। मकुलाकोचा में बने आधुनिक इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पूजा-अर्चना कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, दलमा की डीएफओ सबा आलम अंसारी, सरायकेला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोल दिया गया और इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह रेस्ट हाउस दलमा पर्यटन को…
