New Delhi. टाटा स्टील यूके की 32 लाख टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना निर्धारित समय के अनुरूप आगे बढ़ रही है। हालांकि, संयंत्र के लिए आवश्यक बिजली आपूर्ति 2029 तक मिलने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्ट टैलबोट में 1.25 अरब पाउंड के निवेश से स्थापित की जा रही यह परियोजना पटरी पर है और 2028 तक तैयार हो जाएगी। हालांकि, बिजली आपूर्ति 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है। नरेंद्रन ने ऑनलाइन बातचीत में ने कहा कि कंपनी बिजली आपूर्तिकर्ता नेशनल ग्रिड…
Author: News Desk
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹2,51,228.75 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में तेजी के बीच बजाज फाइनेंस लिमिटेड को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,034.87 अंक यानी 2.67 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की बढ़त में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार…
Devghar. झारखंड सरकार चार अगस्त से देवघर जिले के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के हवाई दर्शन और श्रद्धालुओं को देवघर से दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम तक ले जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह सेवा राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग के अधीन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (जेएफआई) द्वारा संचालित की जाएगी। देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि 29 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी और उसकी युवा इकाई भाजयुमो ने शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और चतरा कलेक्टरेट के सामने प्रदर्शन किया। जमशेदपुर में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, कनिष्ठ अभियंता, आबकारी विभाग सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में ‘आक्रोश रैली’ निकाली। रै ली साकची स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जिला कलेक्टरेट पहुंची। भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम…
Jamshedpur. 20 जुलाई को भर्ती एवं सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण होने की शिकायत पर शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में डॉक्टर से मिलने की बात पर विवाद हो गया। गायनिक वार्ड में भर्ती एक मरीज काजल कुमारी के परिजनों ने डॉक्टर से मिलने नहीं देने पर हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात महिला होमगार्ड जवान द्वारा जब इसकी सूचना पुरुष जवानों को दी गई तो जवानों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा। इस दौरान होमगार्ड जवानों एवं सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह लकड़ी टाल निवासी मनीष शर्मा (29) व मरीज के बिहार…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 40,175 इकाई थीं। टीएमपीवीएल ने जारी बयान में बताया कि जुलाई 2025 में 39,521 इकाई की तुलना में जुलाई 2026 में कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) बिक्री 58 प्रतिशत बढ़कर 62,611 इकाई हो गई। बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीवी बिक्री 76 प्रतिशत बढ़कर 1,149 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 654 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि जुलाई 2026 में इलेक्ट्रिक पीवी की कुल बिक्री…
Medninagar. झारखंड के पलामू में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और उसे अगवा करने का प्रयास करने वाले कुछ लोगों का विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक की बहन और बहनोई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को बंदुआ गांव में हुई और इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उसका अपहरण करने का प्रयास किया था, जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।…
New Delhi. सार्वजनिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए प्रत्येक राज्य में विशेष त्वरित अदालत स्थापित करने और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। संसद के दोनों सदनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस विधेयक को पारित किया था। अब प्रश्नपत्र लीक के मामलों की जांच दो महीने के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। कानून के अनुसार,…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने पुड़िसिल्ली-डोबो क्षेत्र के समीप किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे एक कुख्यात अपराधी को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि, इस दौरान उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की पूरी जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान चांडिल के एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने दी। एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने बताया…
Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चैम्बर भवन में “झारखण्ड में अवसर एवं चुनौतियां : सतत एवं प्रतिस्पर्धी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में” विषय पर राज्य स्तरीय एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में झारखण्ड के 19 जिलों के चैम्बरों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के रोडमैप पर विस्तृत मंथन किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा कि झारखण्ड को केवल खनिज उत्पादक राज्य…
