New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ उनके, बल्कि उनकी स्वर्गीय मां के लिए भी भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया गया। मोदी ने कहा कि ”हमारी बेटियों” द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना चिंता का विषय है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन ”गुमराह बच्चों” को माफ किए जाने की जरूरत है। इंस्टाग्राम’ पर देर रात जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह “गुमराह बच्चों” को अपनाने और उन्हें…
Author: News Desk
Ranchi. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड के साहिबगंज जिले में अवैध खनन के आरोपों की जांच के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तरीके पर चिंता जताई और निरीक्षण करने में हुई देरी को लेकर सवाल उठाया। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, एनजीटी की पूर्वी जोन पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 17 जुलाई को संयुक्त समिति की ओर से किए गए निरीक्षण पर आधारित बोर्ड के जवाबी हलफनामे में अवैध खनन और जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टर के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज किया गया है। बयान में कहा…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। यह घोषणा क्लब के आगामी सत्र के लिए भागीदारी शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख चूकने के कुछ घंटे बाद की गई। इस महीने की शुरुआत में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सभी क्लबों के लिए प्रशासनिक शुल्क के रूप में 1.1 करोड़ रुपये जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की थी। बाद में इस समयसीमा को शुक्रवार शाम तक बढ़ा दिया गया था। जमशेदपुर एफसी ने कहा कि वह चार सितंबर से शुरू होने वाले…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से करीब आठ घंटे पूछताछ की। उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खियांग्ते पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे और शाम करीब सात बजे बाहर निकले सीआईडी ने खियांग्ते से मंगलवार को करीब नौ घंटे और बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष के पद से…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकिदा गांव में एक नाले से दोनों के शव बरामद किए गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू ने बताया कि मृतकों की पहचान डोंका सिंकू (44) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकू (42) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावरों ने बृहस्पतिवार देर रात कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से उनके सिर पर…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुए ओवन ब्लास्ट में घायल मजदूर मुरली पात्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कुल सात मजदूर घायल हुए थे, जिनमें कुछ का इलाज अब भी जारी है। मृतक के परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर लंबे समय तक बातचीत चली। परिजनों ने शुरुआत में 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष समझौते पर पहुंच गए। समझौते के तहत ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन ने मृतक मजदूर के परिजनों को 10 लाख…
Jamshedpur. सोनारी के एयरपोर्ट ए रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश दुर्घटना का शिकार हो गए। भागने के दौरान उनकी पल्सर बाइक चारपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, महिला एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उनके गले से…
New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक पीएम-किसान योजना के विस्तार को मंजूरी दी। इसमें 3,15,614 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी और केंद्र प्रायोजित यह योजना देश भर के किसानों को सुनिश्चित आय सहायता देती है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में 2,000 रुपये की…
Ranchi. झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि अन्य मामलों में भी उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, ऐसे में अब केवल कानूनी औपचारिकताएं पूरी होना बाकी हैं। विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जिस मामले में जमानत याचिका दाखिल की थी, वह हजारीबाग भूमि घोटाले से संबंधित है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कांड…
Jamshedpur. मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर से 4 अगस्त तक अपने मकान खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद वर्षों से यहां रह रहे परिवारों में चिंता और असमंजस का माहौल है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और अब उनके सामने आशियाना छिनने का खतरा खड़ा हो गया है। गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर भाजपा के पूर्व…
