Ranchi.करीब दो दशक पहले लापता हुई एक महिला झारखंड के धनबाद जिले में अपने परिवार से फिर से मिलने वाली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला के पति राजू मुर्मू ने बताया कि कबाली देवी (58) करीब 20 साल पहले घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने बताया कि पत्नी के वापस लौटने की उम्मीद खो देने के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलदली गांव के काशीटांड़ टोला की निवासी कबाली देवी वर्तमान में केरल के कोझिकोड स्थित ‘आशा भवन’ में रह रही हैं। पूर्वी टुंडी थाने…
Author: News Desk
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर उसके पति और ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को केरेडारी थाना क्षेत्र में कोलाय के पास मंजू देवी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, 27 अप्रैल को मंजू के पति विकास कुमार प्रजापति (25) के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, हमने मृतका के पति और ससुर समेत तीन लोगों…
New Delhi. पिछले सप्ताह छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों के बावजूद शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ”मिश्रित वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरे और सीमित दायरे वाले कारोबारी माहौल को दर्शाते हुए बाजारों ने सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ किया।” इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएम)…
Dhanbad. धनबाद जिले में शनिवार को कोयले के गारे में दबकर कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अंतर्गत आने वाले मुनिडीह शोधन संयंत्र में हुई। पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने कहा, “बचाव अभियान के दौरान सभी चारों मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाल लिये गए। अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर कोयले के गारे को ट्रकों में लाद रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और हेमलाल गोप के रूप में हुई…
Jamshedpur.NEET UG-2026 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 3 मई 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। प्रशासन के निर्देश के अनुसार परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि बसों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है ताकि परीक्षार्थियों और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की समय पर…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को एक नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी अभियान कोल्हान वन क्षेत्र के अंतर्गत टोंटो-गोइलकेरा इलाके में चलाया गया और इसका नेतृत्व कोबरा 209 बटालियन व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने किया। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर मैगजीन, 182 कारतूस, बड़ी संख्या में खोखे, एके-47 कारतूस के खोखे, लगभग पांच…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों में एक ऐतिहासिक और दूरगामी असर वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि दो निजी पक्षों के बीच विवादित जमीन का सीमांकन (नापी) अब अंचल स्तर के अधिकारी नहीं करेंगे। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने इस प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक पूरी तरह रोक लगा दी है। इस फैसले से राज्य के सैकड़ों जमीन विवादों पर सीधा असर पड़ेगा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि दो व्यक्तियों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद है, तो उसका हल प्रशासनिक स्तर पर नहीं बल्कि सिविल कोर्ट के जरिए होना…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल स्टील इंटरप्राइजेज में शनिवार की दोपहर 12 बजे कंपनी में टीन शेड की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो ठेका मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक राम मुर्मू और लखींद्र हांसदा। दोनों गम्हरिया के नीलडुंगरी के निवासी थे। ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना का इलाज आदित्यपुर के गंगोत्री अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कंपनी पहुंचकर घटना का जायजा लिए एवं पीड़ित…
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक मुसाबनी प्रखंड के नंबर-3 क्षेत्र में मो. कासिफ आसिफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि दूसरी बैठक बहरागोड़ा स्थित वीणापानी क्रीड़ा भवन में आयोजित की गई। मुसाबनी बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा मुसाबनी में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य संगठक राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान प्रखंड, मंडल, पंचायत कमेटी और बीएलए-2 के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राहुल कुमार…
Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में एक कमेटी मेंबरों की बैठक यूनियन स्थित उनके कार्यालय में हुई. इस दौरान सर्वप्रथम तमाम शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही यह तय किया गया कि जल्द से जल्द और बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किया जाएगा. ऐसा वेज रिवीजन हो, जो कर्मचारी के आशाओं के अनुरूप हो और पुराने ग्रेड एवं नए ग्रेड के तमाम कर्मचारियों का वेतनवृद्धि सम्मानजनक हो. अगर ग्रेड रिवीजन से कर्मचारी खुश नहीं रहेंगे तो ऐसी परिस्थिति में हमलोग यूनियन में नए मोर्चा…
