Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किए जा रहे हैं। राज्यपाल के रूप में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए गंगवार ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को उसी तरह से सुलझाया जाना चाहिए जैसे केंद्र सरकार ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को संभाला था। झारखंड में…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते तीसरी बार पूछताछ के लिए शुक्रवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि खियांग्ते पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे। सीआईडी ने खियांग्ते से मंगलवार को करीब नौ घंटे और बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के…
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि मानगो नगर निगम के अधिकारियों द्वारा नगर निगम चुनाव के पहले प्रकाशित किये गए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के विपरीत है। इसके लिए उन्होंने जिम्मेदार प्राधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अपने बयान में सरयू राय ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी कोड को निविदा निष्पादन के मामले में बाइबिल, गीता, कुरान जैसा दर्जा…
Ranchi. जेपीएससी ओर जेएसएससी अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी है. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है. यहां सैकड़ों अभ्यर्थी टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं. धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस करके सरकार के सामने 10 सूत्री मांगों को रखा. इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं ले लेती. उनकी लड़ाई पूरी तरह छात्रों के मुद्दों को लेकर है…
New Delhi. टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,385.24 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से भारतीय परिचालन से राजस्व बढ़ने के कारण हुई। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,007.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। टाटा समूह की कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 53,466.79 करोड़ रुपये थी। स बीच, कंपनी के निदेशक…
Ranchi ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के युवा और छात्र प्रकोष्ठ ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विरोध मार्च निकाला। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए और वहां से मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी ‘14वीं जेपीएससी रद्द करो’, ‘जेपीएससी की सीबीआई जांच की सिफारिश करो’ और ‘जेपीएससी व जेएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर लोक भवन…
Mumbai. भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली है। वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 70.51 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 77,998.66 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 44.30 अंक या 0.18 फीसदी चढ़कर 24,361.45 पर ओपन हुआ। बाजार में सपाट रुख के बीच ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और मेटल सेक्टर्स के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। निफ्टी…
Ranchi. भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को खूंटी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अड़की थाना की महिला थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के अनुसार, खूंटी जिले के सिलादोन निवासी श्याम कुमार ने रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके खिलाफ अड़की थाना कांड संख्या 06/2025 दर्ज है, जिसमें…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पिछले दो वित्तीय वर्षों में केंद्रीय छात्रवृत्ति सहायता में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी कमी के कारण लाखों छात्र बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, और उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग की। सोरेन ने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया कि वे अल्पसंख्यक छात्रों के लिए ऐसी वित्तीय सहायता फिर से शुरू करने के साथ-साथ मैट्रिक से पहले और मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति के लिए केंद्रीय आवंटन बढ़ाएं। सोरेन ने पत्र में लिखा, “झारखंड…
Jamshedpur. टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में जल्द ही कर्मचारियों के आने-जाने का तरीका बदल सकता है। कंपनी प्लांट परिसर में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। हालांकि यह फैसला अभी अंतिम नहीं है। फिलहाल प्रबंधन पूरे मामले पर फिजिबिलिटी स्टडी कर रहा है ताकि सड़क सुरक्षा बढ़ाई जा सके और कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो। कंपनी ने प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का विस्तृत सर्वे शुरू किया है। पहली, दूसरी, रात्रि और जनरल शिफ्ट में कितने कर्मचारी दोपहिया वाहनों से आते हैं, इसका अलग-अलग आंकड़ा तैयार किया…
