New Delhi. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और चार साल से खुदरा कीमतें स्थिर रहने से बढ़ते घाटे के बीच सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस सप्ताह बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि इसमें हल्की गिरावट आई…
Author: News Desk
धनबाद और कोडरमा के बीच रेल सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शुक्रवार, 1 मई 2026 को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने धनबाद-कोडरमा रेलखंड का सघन विंडो निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल रेलवे ट्रैक और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया, बल्कि भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। इस बैठक में क्षेत्र के रेल विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।…
रांची। झारखंड में जनगणना-2027 को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। ऑनलाइन पोर्टल से आसान प्रक्रियाकार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई। मुख्यमंत्री ने इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने में आसानी…
जमशेदपुर । आगामी चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव का गहन जायजा लिया। EVM और VVPAT की सुरक्षा पर फोकस निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति, सीलिंग प्रक्रिया और वेयरहाउस के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों और SOPs का…
जमशेदपुर । जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने खुद इस डिजिटल प्रक्रिया में भाग लेकर नागरिकों के सामने एक जागरूक उदाहरण पेश किया है। ऑनलाइन पोर्टल से आसान प्रक्रियाउपायुक्त ने ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज किया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया पारदर्शी बनती है। उन्होंने…
जमशेदपुर। ग्राउंड स्टाफ को किया गया सम्मानित, संतोष सिंह ने कहा “मजदूर हैं देश की असली शक्ति” साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी सम्मानित सदस्यों…
नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा रेलगाड़ियों में पत्थरबाजी, रेलवे ट्रैक पर लोहा, लकड़ी, पत्थर आदि रखकर रेल परिचालन बाधित करने जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान सामुदायिक पुलिस व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को इन घटनाओं के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना है। रेलवे द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्टों एवं विभिन्न घटनाओं के विश्लेषण में पाया गया है कि कई मामलों में रेल लाइन के समीप रहने वाले बच्चे खेल-खेल में अथवा उत्सुकतावश…
Jabalpur. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि डूबी हुई नाव से पांच और शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें लापता लोगों की तलाश में अभियान तेज कर रही हैं। मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, “…
Jamshedpur. जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने एक मरीज के परिवार से एंबुलेंस भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए ले लिए और उसके बाद रफूचक्कर हो गए. समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीज को हैदराबाद नहीं ले जाया जा सका जिससे उसकी मृत्यु हो गई. परेशान परिजनों ने पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत दर्द करवाई है. ठगी का यह मामला जमशेदपुर के मानगो इलाके के रहने वाले आरएन चौहान के साथ हुआ. शिकायतकर्ता आरएन चौहान के अनुसार उनके रिश्तेदार मोहन सिंह की स्थिति गंभीर थी…
New Delhi.. सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने और पात्र उपभोक्ताओं तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने वाले घरों को चिह्नित कर रही है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) के तहत 14 मार्च को जारी अधिसूचना में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण आदेश, 2000 में संशोधन करते हुए पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखना या या उसे भराने को प्रतिबंधित कर दिया था.मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक अंतर-मंत्रालयी संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोहरा…
