Jamshedpur. देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे कई मोबाइल फोन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में एक मैसेज था। सायरन बंद हुआ तो मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे कई लोग परेशान हुए, तो कई कन्फ्यूज। हालांकि सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी एनडीएमए ने भेजा था, जो इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है। एनडीएमए ने इमरजेंसी में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई को इस सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया। सरकार ने दो दिन पहले ही…
Author: News Desk
Jamshedpur. सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा। घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही…
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में रिश्ते के भाई-बहनों (दो युवतियां और एक युवक) की मौत के मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तीनों के शव चार दिन पहले वन क्षेत्र में मिले थे। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों शवों पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद आदिल (25) निवासी कटकमदाग, शानिया परवीन (19) निवासी लोहसिंघा और खुशी परवीन (21)…
New Delhi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मई में हिमालय के तराई क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक बयान में कहा, “मई 2026 के दौरान देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा, “हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों, प्रायद्वीपीय भारत के सटे क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए केंद्र सरकार के कर्मियों की तैनाती संबंधी निर्वाचन आयोग के परिपत्र को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा कि इस याचिका पर आगे कोई आदेश आवश्यक नहीं है। इस याचिका में तृणमूल कांग्रेस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की विशेष पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) मतगणना कर्मियों का चयन कर सकता है और उसके 13 अप्रैल के परिपत्र को…
Jamshedpur. जमशेदपुर के पास कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कामारगोड़ा चौक के पास चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक एसयूवी कार से चार गोवंशों को बरामद किया। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। दरअसल, जमशेदपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार (JH05BT-0573) संदिग्ध अवस्था में आती दिखी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गति धीमी करने के बजाय और तेज कर दी और बैरिकेडिंग को चकमा देते हुए भागने लगा। कार की रफ्तार देख पुलिस…
Ranchi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ‘ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल’ शुरू कर दिया है. यह परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से देश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ (जेआरएफ) प्रदान करने, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. एनटीए ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए पोर्टल 29 अप्रैल से 20 मई, 2026 तक रात 11:50 बजे तक खुला रहेगा. परीक्षा शुल्क जमा…
Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। छोटा गोविंदपुर निवासी 21 वर्षीय मंगल तिवारी, जो 21 अप्रैल से लापता था, उसका शव एक नाले के पास बने गड्ढे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, मंगल 21 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर गोविंदपुर हाल्ट की ओर निकला था। उसके साथ एक अन्य युवक को भी देखा गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात होते-होते उसका मोबाइल…
Ranchi. झारखंड के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने बोकारो कोषागार घोटाले के संबंध में 10 करोड़ रुपये के धन के स्रोत का पता लगाया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सीआईडी ने 1.8 करोड़ रुपये और 18 लाख रुपये की दो सावधि जमा (एफडी) को ‘फ्रीज’ कर दिया जिन्हें कथित तौर पर बोकारो कोषागार से कई बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया था। बयान में कहा गया है कि सीआईडी ने बोकारो पुलिस विभाग के लेखाकार कौशल कुमार पांडे के अलावा दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एएसआई अशोक कुमार भंडारी…
Ranchi. झारखंड में शुक्रवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना शुरू हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत लोग अपने परिवार का विवरण डिजिटल रूप से दे सकेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोगों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और सटीक जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,मैं राज्य के लोगों से एक मई से शुरू हुई जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करता हूं और राज्य में जनगणना 2027 की सफलता की कामना करता हूं। गंगवार ने कहा कि विकास नीतियों को तैयार…
