Author: News Desk

Ranchi. झारखंड पुलिस ने बैंक खाते के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला तब सामने आया, जब गृह मंत्रालय की आइफोरसी परियोजना के तहत समन्वय पोर्टल से संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिली. इसमें भारतीय स्टेट बैंक के एक खाता नंबर (444616958956) में संदिग्ध लेन-देन पाया गया. इसके बाद 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. इसमें पता चला कि यह खाता एमएसएमइ योजना के तहत श्री गणेश इंटरप्राइजेज के नाम से खोला गया था. इस खाते से जुड़े लोगों में गोला रोड (रामगढ़) के राहुल गुप्ता (37), पारसोतिया पानी…

Read More

Chaibasa. झारखंड राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार चाईबासा दौरे पर पहुंचे। यहां परिसदन में उन्होंने पदाधिकारियों के बैठक की और फिर नोआमुंडी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरूप सिन्हा मौजूद रहे। मंत्री द्वारा क्षेत्र में पर्यटन का विकास एवं संवर्द्धन से संबंधित बिंदुओं एवं संभावनाओं पर संबंधित पदाधिकारी के संग विस्तार से चर्चा की गयी। क्षेत्र को बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की शाम्भवी तिवारी ने सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट’ (आईएससी) परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। आईएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वालों में एक शाम्भवी ने  बताया कि वह ‘न्यूरोसर्जन’ बनना चाहती है और उसका तात्कालिक लक्ष्य तीन मई को होने वाली नीट परीक्षा में सफलता हासिल करना है। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर की रहने वाली छात्रा ने अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ये चारों विषय उसके सर्वश्रेष्ठ विषय थे। तिवारी ने कहा,…

Read More

Ranchi.बंगाल में चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर ₹3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के…

Read More

Ranchi. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस साल जून में एक राज्यसभा सीट की मांग करेगी क्योंकि दो सीटों में से एक पर उसका अधिकार बनता है। राजू ने यह भी कहा कि पिछले तीन राज्यसभा चुनावों में राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने की स्थिति में था, इसलिए तीनों बार सीट झामुमो के पास गई, लेकिन इस बार यह गठबंधन दोनों सीट जीतने की स्थिति में है। राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस बार हमारे पास दो सीटों के लिए संख्या बल…

Read More

Ranchi. शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत प्रदान कर दी। साथ ही पांच लाख का बेल बॉन्ड निचली अदालत में जमा करने का निर्देश दिया है। निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने, बेलर उनका निकट रिश्तेदार होने, मोबाइल नंबर और ईमेल देने, अनुसंधानकर्ता के द्वारा बुलाने पर सशरीर उपस्थित होने सहित कुछ शर्त भी लगाई है। प्रार्थी की ओर से उच्चतम न्यायालय के वरीय अधिवक्ता देवाशीष भारूका ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान एसबी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल…

Read More

जमशेदपुर । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Jamshedpur) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग के छात्र-छात्राओं ने तकनीकी दुनिया के व्यावहारिक ज्ञान को करीब से जानने के लिए टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) किया। 30 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शैक्षणिक दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ‘इंडस्ट्री 4.0’ की आधुनिक विनिर्माण (Manufacturing) तकनीकों से रूबरू कराना था। जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की सराहनीय पहल यह विशेष औद्योगिक भ्रमण जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (JMA) के सफल तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वय एनआईटी जमशेदपुर के शिक्षक बी. रामचंद्र रेड्डी और दीपक…

Read More

नागपुर: भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर मंडल ने अपने कर्मचारियों के प्रति सम्मान और अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए एक शानदार मिसाल पेश की है। नागपुर मंडल ने अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले 30 रेल कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के दिन ही एक शानदार विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। सबसे अहम बात यह रही कि प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सेटलमेंट (Settlement) की संपूर्ण राशि का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित कर दिया, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने…

Read More

जमशेदपुर । खेल प्रतिभाओं को निखारने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। खेल मंत्रालय, भारत सरकार और ‘खेलो इंडिया’ (Khelo India) के विजन के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में इस लीग का आयोजन किया जा रहा था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोनारी स्थित गुरु जाट संघ मैदान में एक रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की बेटियों ने अपने शानदार खेल कौशल और दम-खम का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 140 से अधिक बालिकाओं ने दिखाया…

Read More

बिलासपुर: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सांतरागाछी के मध्य एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार साबित होगी जो महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने की योजना बना…

Read More