Jamshedpur. युवा कारोबारी कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट करीब 531 पन्नों की की है, जिसमें जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य शामिल किए गए हैं। जिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, उनमें से अधिकांश जेल में बंद हैं। पुलिस ने इस मामले में निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल की है। अब पुलिस की कोशिश है कि मामले में तेजी से ट्रायल शुरू कराकर अपराधियों को सजा दिलाई जाये। उल्लेखनीय है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के साथ एक…
Author: News Desk
Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए।…
Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 821.79 अंक टूटकर 76,674.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 287.3 अंक फिसलकर 23,890.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही।सेंसेक्स बुधवार को 0.79 प्रतिशत…
Ranchi. झारखंड में बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ होने लगा है। हाल ही में मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के बैंक खातों में वेतन की राशि भेज दी गई है, जिससे लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे जवानों को बड़ी राहत मिली है। विदित हो कि घोटाले के बाद उपजी तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण राज्य भर में पुलिस महकमे का वेतन रुक गया था, जिसका सीधा असर कर्मियों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा था। वेतन संकट की गंभीरता को देखते…
Chakardharpur.चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर बबाल काटा। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों ने थोड़ी देर के लिए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन 22 से 23 घंटे लेट हो गई है। वे पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भाग लेने के लिए लिए ट्रेन से कोलकाता (संतरागाछी) जा रहे थे, लेकिन ट्रेन के अप्रत्याशित लेट होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ेगा। ट्रेन चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर 11.47 बजे (लगभग 23 घंटे लेट) पहुंची। इसे लेकर यात्रियों…
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ने बताया, “वज्रपात की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे गांव में एक पेड़ के पास खड़े थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम…
Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया। ठंडी चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आगामी दिनों में भी मौसम के खुशनुमा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस मिजाज ने तापमान पर बड़ा असर डाला है। मंगलवार का तापमान: 41.7°C। बुधवार का तापमान: 37.5°C। गिरावट: महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा,…
New Delhi. देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें…
Seraikella-kharsawan:उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन द्वारा बुधवार को सरायकेला बाजार क्षेत्र के खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड एवं बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच की गई. एक दुकान में एक्सपायर्ड नारियल पानी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करते हुए संबंधित दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया. एक अन्य थोक विक्रेता के गोदाम में गंदगी एवं बिना लेबल के खाद्य सामग्री पाए जाने पर ₹2000 का जुर्माना किया गया. जांच अभियान के क्रम में संजय चौक एवं आसपास…
Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ.इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनबी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दुबई हेंब्रम एवं शाखा प्रबंधक बिनाई भगत के हाथों प्रमाण पत्र वितरण किया गया. अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी बकरी पालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. बकरी पालन के माध्यम एक अच्छा उद्यमी बन सकते है, इसके लिए बैंक से ऋण भी ले कर स्वरोजगार शुरू कर सकते है।. इस अवसर…
