Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार
Bihar

NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. बिहार के लखीसराय जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पुनर्परीक्षा के दौरान रविवार को अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘नीट-यूजी’ में सेंधमारी करने वाले एक बड़े सॉल्वर गैंग का लखीसराय पुलिस ने पर्दाफाश किया है। असली परीक्षार्थी की जगह बैठने के लिए सॉल्वरों ने 30 से 40 लाख रुपये में डील तय की थी। पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना और पीएमसीएच, गयाजी मेडिकल कॉलेज, एम्स रायबरेली और बीएचयू के मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परीक्षा के दौरान छात्रों का फिंगरप्रिंट लेने वाली बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं।

पुलिस को इनपुट मिला था कि दूसरे की जगह डमी कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके हायर सेकेंडरी और केंद्रीय विद्यालय में छापेमारी कर इन सभी आरोपियों को सिलसिलेवार तरीके से दबोचा। लखीसराय की एसपी प्रेरणा के अनुसार आरोपियों के पास से मोबाइल व अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होने का संदेह है। एसपी ने बताया कि पुलिस इस कथित गिरोह से जुड़े 10 से 12 अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनमें बायोमेट्रिक ऑपरेटर और बिचौलिए भी शामिल हैं।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group