Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन
Breaking News

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

News DeskBy News DeskNovember 20, 2026Updated:November 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (Singhbhum Chamber of Commerce and Industry) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष  मानव केडिया के नेतृत्व में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, जमशेदपुर आयुक्तालय के आयुक्त  आनंद कुमार, IRS से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी पोर्टल पर पंजीकरण संशोधन (Registration Amendment) के दौरान करदाताओं को आ रही विभिन्न तकनीकी खामियों से आयुक्त को अवगत कराया तथा इनका तत्काल समाधान कराने का आग्रह किया। इस प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष  राजीव अग्रवाल एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य  पीयूष गोयल शामिल थे।

पंजीकरण संशोधन में आ रहीं प्रमुख तकनीकी दिक्कतें

 चैंबर अध्यक्ष  मानव केडिया ने आयुक्त को बताया कि पिछले एक सप्ताह से जीएसटी पोर्टल पर पंजीकरण संशोधन के लिए आवेदन करने वाले अनेक करदाताओं को गंभीर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कई ऐसे संशोधनों को, जो पहले Core Amendment की श्रेणी में आते थे, Non-Core Amendment की श्रेणी में स्थानांतरित किए जाने के बाद ये दिक्कतें सामने आई हैं। चैंबर ने मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया:

  • प्रमोटर्स/डायरेक्टर्स का विवरण गायब होना: जीएसटी पोर्टल पर कंपनी के प्रमोटर्स एवं डायरेक्टर्स का विवरण दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि वही विवरण जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पहले से उपलब्ध है।

  • बैंक खाते में संशोधन की समस्या: बैंक खाते का विवरण जोड़ने या संशोधित करने के दौरान पोर्टल पर कम से कम दो प्रमोटर्स/डायरेक्टर्स का विवरण जोड़ने का एरर आ रहा है, जबकि उनका विवरण पहले से ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दर्ज है।

    Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

  • CIN सत्यापन में त्रुटि: कंपनी का सही CIN नंबर दर्ज करने के बावजूद पोर्टल उसे गलत बता रहा है, जिससे आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

  • OTP सत्यापन के दौरान Invalid GSTIN का संदेश: सही एवं वैध GSTIN दर्ज होने के बावजूद OTP सत्यापन के समय पोर्टल पर Invalid GSTIN का एरर प्रदर्शित हो रहा है।

    Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

व्यापारियों और करदाताओं की परेशानी पर जताई चिंता

  मानव केडिया ने कहा कि जीएसटी पोर्टल करदाताओं के लिए अनुपालन का प्रमुख माध्यम है। यदि पोर्टल में ही तकनीकी खामियां होंगी तो व्यापारी एवं उद्योग अपने आवश्यक वैधानिक कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसलिए इनका तत्काल समाधान आवश्यक है।
चैंबर के उपाध्यक्ष  राजीव अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण में संशोधन व्यापार एवं उद्योग की नियमित आवश्यकता है। पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण छोटे-बड़े सभी करदाताओं को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है और सही जानकारी व वैध दस्तावेज होने के बावजूद आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने जीएसटीएन (GSTN) से इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आग्रह किया।

आयुक्त ने दिया GSTN को तत्काल मामला भेजने का आश्वासन 

आयुक्त  आनंद कुमार, IRS ने चैंबर प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इन सभी तकनीकी समस्याओं एवं चैंबर द्वारा उठाई गई चिंताओं को वे तत्काल GSTN के समक्ष भेजेंगे, ताकि संबंधित तकनीकी खामियों की जांच कर उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group