Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। इसकी पुष्टि एसपी अमित रेणु ने की है। हालांकि अभी मृत नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कोबरा 209 बटालियन के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध हलचल देखी गई, जिसके बाद दोनों ओर से हल्की गोलीबारी हुई।सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते…

Read More

Medninagar. पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूर आगे खेत में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान करमा गांव निवासी 60 वर्षीय राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनाें ने बताया कि मंगलवार रात 8.30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर…

Read More

Kharagpur. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के छात्रावास में एमटेक का एक छात्र मृत मिला। परिसर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान सोहम हल्दर (22) के रूप में हुई है। हल्दर ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग’ का छात्र था और परिसर स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय छात्रावास में रहता था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के वास्तविक…

Read More

New Delhi. पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा कीमतें स्थिर रहने से तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री पर क्रमशः 14 रुपये एवं 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमत 120-125 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी रहती है, तो पेट्रोलियम कंपनियों का विपणन मार्जिन आगे भी नकारात्मक बना रहेगा, जिससे कंपनियों की लाभप्रदता प्रभावित हो रही है। इधर केंद्र…

Read More

Ranchi. झारखंड की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों के वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की, जिसे कई जिलों में सरकारी कोष में कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद रोक दिया गया था। पुलिस संघ ने दावा किया कि अनियमितताओं की जांच शुरू होने के बाद मार्च से 70,000 से अधिक कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में हजारीबाग, बोकारो और रांची के कोषागारों से कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से निकासी का पता चला और कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी…

Read More

Ranchi. झारखंड के दुमका और गुमला जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में जादू-टोना करने के संदेह में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुमका में यह घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुमरसोल गांव में हुई, जहां एक व्यक्ति ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान पक्कू हेब्रोम (55) के रूप में हुई है और वह विधवा है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंसी टुडू (35) के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाने के प्रभारी…

Read More

Rourkela. राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।  सुंदरगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर हुए हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर जा रही बस मंगलवार रात चांदीपोश थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराई और इस…

Read More

Mumbai. एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सहारा दिया जिससे गिरावट को रोकने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 358.92 अंक चढ़कर 77,245.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 101.2 अंक की बढ़त के साथ 24,096.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं टाटा स्टील,…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में पुलिस ने मंगलवार को 50 वर्षीय एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला। महिला की बेटी ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई, जिसकी उसे सोमवार को जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान डोरंडा निवासी नाहिदा परवीन के रूप में हुई है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया, “मृत महिला की 18 वर्षीय बेटी और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली-2026 के पुराने प्रस्ताव को ही राज्य की कैबिनेट ने घटनोत्तर स्वीकृति दी है।  इसमें भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल नहीं किया गया है। पहले से शामिल जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को बरकरार रखा गया है।  सूत्रों ने बताया कि बैठक में कहा गया कि भोजपुरी, मगही और अंगिका के लिए एक कमेटी बनायी जायेगी. यह कमेटी तय करेगी कि ये तीनों भाषाएं क्षेत्रीय भाषा की सूची में आती हैं या नहीं। जब कमेटी…

Read More