Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या
Breaking News

Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

News DeskBy News DeskApril 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के दुमका और गुमला जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में जादू-टोना करने के संदेह में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुमका में यह घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुमरसोल गांव में हुई, जहां एक व्यक्ति ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान पक्कू हेब्रोम (55) के रूप में हुई है और वह विधवा है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंसी टुडू (35) के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाने के प्रभारी अधिकारी जगन्नाथ धन ने बताया, आरोपी ने सोमवार को पीड़िता को अपने घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि उसे महिला पर जादू-टोना करने का शक था। उसे लगता था कि महिला के जादू-टोने की वजह से शादी के बाद से पिछले 10 सालों से उसे संतान प्राप्ति का सुख नहीं मिला था।

इधर, गुमला में एक अलग घटना में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरासी करचा गांव में सोमवार रात को 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। बिशुनपुर थाने के उप-निरीक्षक (एसआई) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप ओरांव ने जादू-टोना करने के संदेह में कुल्हाड़ी से काटकर गणेश उर्फ गान्शा ओरांव की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग का मुख्य आरोपी मोहन चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

October 6, 2026

Jamshedpur. मानगो चौक से डिमना जाने के रास्ते में सड़क हादसा, बालिगुमा के व्यक्ति की मौत

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group